नई दिल्ली। दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना ने विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर सीएम आतिशी से कहा है कि आपको यमुना मैया का श्राप लग गया है। इसी वजह से आपकी पार्टी चुनाव हार गई है। बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को जब सीएम आतिशी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने गई थीं तभी LG ने उन्हें ये बातें कही।

केजरीवाल ने कही थी ये बात

सूत्रों के मुताबिक LG विनय कुमार सक्सेना ने आतिशी से कहा कि उनके बॉस अरविंद केजरीवाल को भी चेतावनी दी गई थी यमुना का श्राप लग जायेगा क्योंकि नदी की सफाई के लिए आई एक परियोजना को रोकने के लिए केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए थे। कहा जा रहा है कि आतिशी ने LG की बातों का कोई जवाब नहीं दिया। आपको बता दें कि जनवरी 2023 में यमुना में प्रदूषण कम करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने एक हाई लेवल कमेटी बनाई थी। दिल्ली सरकार ने NGT के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

27 साल बाद भाजपा की वापसी

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। 8 फरवरी को रिजल्ट आया। 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी हुई। बीजेपी ने 48 जबकि आम आदमी पार्टी ने 22 सीटें जीती। कांग्रेस इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई। इससे पहले 1993 में बीजेपी ने 49 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। 5 साल में 3 सीएम बने थे–मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज।

 

दिल्ली पर राज करेगा ये बिहारी बाबू! मुख्यमंत्री की रेस में शामिल ये नाम जानकर चौंक जाएंगे

दिल्ली में भाजपा लाएगी ट्रिपल इंजन सरकार, बनाया ऐसा प्लान केजरीवाल की नींद हुई हराम

आप का पतन शुरू! प्रशांत भूषण ने केजरीवाल परफोड़ा हार का ठीकरा