Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • आंध्र प्रदेश में टैंकर की सफाई करने के दौरान दम घुटने से सात कर्मचरियों की मौत

आंध्र प्रदेश में टैंकर की सफाई करने के दौरान दम घुटने से सात कर्मचरियों की मौत

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में बड़ी घटना हो गई है। यहां की एक खाद्य तेल निर्माता कंपनी में टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह  […]

आंध्र प्रदेश
inkhbar News
  • Last Updated: February 9, 2023 13:36:45 IST
आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में बड़ी घटना हो गई है। यहां की एक खाद्य तेल निर्माता कंपनी में टैंकरों की सफाई करते समय सात कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सभी कर्मचारियों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। कई कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह  हादसा उस वक्त हुआ जब कर्मचारी तेल के टैंक को साफ करने के लिए उसमें उतरे थे। घटना सुबह करीब सात बजे की है।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में पेड्डापुरम मंडल और के पडेरू शामिल है जो पुलीमेरु के रहने वाले थे। मामले पर एक चश्मदीद ने बताया कि एक व्यक्ति पहले टैंक में घुसा था, लेकिन उसके ऊपर ना आने पर दूसरा भी उसको देखने के लिए टैंक के भीतर चला गया। मामले पर परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मजदूरों को उचित सुरक्षा उपकरण मुहैया ना कराने का आरोप लगाया है।