UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी लोगों पर कहर बनकर बरसी है, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि, इस समय प्रदेश में कोई प्रभावी मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसके कारण शुष्क मौसम और रेडिएशन हीटिंग में वृद्धि हुई है। इसका सीधा असर अधिकतम और न्यूनतम तापमान पर देखने को मिल रहा है। वहीँ यूपी के कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, 12 जून से प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
भारत में बिरयानी की 5 किस्में जिन्हें आपको एक बार ज़रूर आज़माना चाहिए.
मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी उम्मीद है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर दिन में लू चलने और कुछ स्थानों पर रातें गर्म रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी और इसके आसपास के इलाकों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और इसके आसपास के इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।