नई दिल्ली। प्रयागराज जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भीषण भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई जबकि कई घायल हैं। भगदड़ के बाद बड़ा फैसला लेते हुए 26 फरवरी तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर काउंटर से प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है। यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए RPF और TT को हर पॉइंट पर तैनात कर दिया गया है। इधर भगदड़ के बीच एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है।
लूटने में लगे थे जेबकतरे
जानकारी के मुताबिक जिस समय भगदड़ मची थी, उस वक़्त कुछ जेबकतरे लोगों की जेब काटने में लगे हुए थे। कई लोगों के शरीर पर ब्लेड के निशान मिले हैं। जब लोग मर रहे थे उस समय जेबकतरों ने आपदा में अवसर ढूंढते हुए कई लोगों को लूट लिया। इस घटना को सुनकर लोग शर्मिंदा हो रहे हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि जेबकतरे कौन थे, उनकी पहचान जाहिर की जाए।
दम घुटने से गई जान
बता दें कि शनिवार रात करीब 9:26 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। मरने वालों लोगों में 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सभी लोगों की जान दम घुटने से गई है।
जांच के लिए कमेटी
इस हादसे की जांच के लिए रेल मंत्रालय ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में उत्तर रेलवे के दो अधिकारी शामिल हैं। फिलहाल कमेटी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को सभी सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।
ख़त्म हुआ सस्पेंस! दिल्ली CM रेस में सामने आये ये 6 नाम, कुछ घंटे में सबको चौंका देंगे मोदी