पटना। बिहार के नवादा में कानून-व्यवस्था की धज्जी उड़ाते हुए अपराधियों ने दलित मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नवादा के पकरीबरावां थाना के बुधौली का बताया जा रहा है। पंचायत के दलित मुखिया पप्पू मांझी को अपराधियों ने सिर में गोली मार दी। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चला है। इस घटना से पुलिस-प्रशासन के होश उड़े हुए हैं।
प्रशासन में हड़कंप
घटना के बाद कई वरीय पदाधिकारी खुद तहकीकात करने मौके पर पहुंचे। इस घटना से नीतीश कुमार की राज्य में कानून-व्यस्था को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं कि यहां पर मुखिया भी सुरक्षित नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर पकरीबरावां SDPO महेश चौधरी, BDO नीरज कुमार, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
कुत्ता चाट रहा था शव
हादसे को लेकर मृतक के बड़े बेटे ने बताया कि गुरुवार की रात में 9 बजे के करीब वो फ़ोन पर बात करते हुए बाहर निकले। उसके बाद घर लौटे ही नहीं। शुक्रवार की सुबह रामधनपुरी इंटर कॉलेज के पास एक बच्चे ने उनके शव को देखा। बालक ने घर आकर बताया कि उनके शव को कुत्ता चाट रहा था। बाद में पता चला कि पंचायत के मुखिया का शव है .