Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Shiv Sena UBT Candidate List: उद्धव ठाकरे कल जारी कर सकते हैं प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें संभावित उम्मीदवार की पूरी सूची

Shiv Sena UBT Candidate List: उद्धव ठाकरे कल जारी कर सकते हैं प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें संभावित उम्मीदवार की पूरी सूची

मुंबई: महाविकास अगाड़ी पिछले कई दिनों से सीटों के बंटवारे को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाई है, वहीं एमवीए में कुछ सीटों को लेकर अभी भी विवाद नहीं सुलझा है, इसी बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची 24 मार्च को जारी कर सकती है, इस बात की जानकारी उद्धव […]

Shiv Sena UBT Candidate List
inkhbar News
  • Last Updated: March 25, 2024 19:44:46 IST

मुंबई: महाविकास अगाड़ी पिछले कई दिनों से सीटों के बंटवारे को लेकर कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाई है, वहीं एमवीए में कुछ सीटों को लेकर अभी भी विवाद नहीं सुलझा है, इसी बीच उद्धव ठाकरे की शिवसेना अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची 24 मार्च को जारी कर सकती है, इस बात की जानकारी उद्धव ठाकरे की नेता संजय राउत ने दी है, जानकारी के अनुसार उद्धव ठाकरे कि शिवसेना पहली सूची में कुल 16 नामों का ऐलान कर सकती है।

इन सीटों पर हो सकता है एलान

संभावना है कि शिवसेना अपनी पहली सूची में निर्विरोध निर्वाचित क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है, इसमें यवतमाल, बुलढाणा, परभणी, ठाणे, रत्नागिरी, रायगढ़ शामिल हो सकते हैं, इसके के साथ ही विभिन्न करणों से चर्चा में चल रही शिरडी, मावल, सांगली, दक्षिणी मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर सीटों पर भी शिवसेना अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं।

शिवसेना के संभावित प्रत्याशी

1. दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत
2. उत्तर पश्चिम मुंबई से अमोल कीर्तिकर
3. उत्तर पूर्व मुंबई से संजय दीना पाटिल
4. दक्षिण मध्य मुंबई से अनिल देसाई
5. रायगढ़ से आनंद गीते
6. रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से विनायक राऊत
7. ठाणे से राजन प्रश्न
8. धाराशिव से ओमराज निंबालकर
9. परभणी से संजय जाधव
10. सांगली से चंद्रहार पाटिल
11. मावल से संजोग वाघेरे
12. शिरडी से भाऊसाहेब वाकचौरे
13. बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकर
14. हिंगोली से नागेश पाटिल आष्टीकर
15. छत्रपति संभाजीनगर से चंद्रकांत खैरे
16. यवतमाल वाशिम से संजय देशमु