Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पुलिस की वर्दी में आया था हमलावर, कार से उतरते ही स्वास्थ्य मंत्री पर बरसाई गोली

पुलिस की वर्दी में आया था हमलावर, कार से उतरते ही स्वास्थ्य मंत्री पर बरसाई गोली

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को आज ब्रजराजनगर में गोली मारी गई है। कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाला शख्स पुलिस की वर्दी में था। पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री की हालत गंभीर है, उनको तीन गोलियां मारी गई हैं। स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक ओडिशा […]

shot the health minister
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2023 14:21:54 IST

भुवनेश्वर। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को आज ब्रजराजनगर में गोली मारी गई है। कहा जा रहा है कि गोली चलाने वाला शख्स पुलिस की वर्दी में था। पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल स्वास्थ्य मंत्री की हालत गंभीर है, उनको तीन गोलियां मारी गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्री की हालत नाजुक

ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में बड़ी घटना हुई है। यहां पर ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री झारसुगुड़ा से विधायक किशोर दास को ब्रजराजनगर में गोली मारी गई है। लोगों का कहना है कि हमलावर पुलिस के वर्दी में था। किशोर दास की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। गोली लगने के बाद उनको एयरलिफ्ट करके राजधानी भुवनेश्वर लाया गया।

एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर लाया गया

अपराधियों ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली मारी गई है। घटना के बाद नव किशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर्स ने उनकी हालत गंभीर बताई। फिलहाल उनको एयरलिफ्ट करके राजधानी भुवनेश्वर लाया गया है। गोली मारने की घटना दोपहर करीब 12 बजे ब्रजराजनगर के पास गांधी चौक पर हुई है।

ब्रजराजनगर के कार्यक्रम में हुई घटना

बता दें , घटना के समय नव किशोर दास ब्रजराजनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने अपने वाहन से बाहर निकलने के बाद नव दास पर गोलीबारी करना शुरू कर दिया है। फायरिंग के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास पर झारसुगुड़ा जिले के बृजराजनगर के पास हमला करने वाले ASI गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।