Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिखाओ यमुना में डुबकी लगाकर! दिल्ली के दंगल में उतरे योगी ने पहले ही रैली में केजरीवाल को अच्छे से धो डाला

दिखाओ यमुना में डुबकी लगाकर! दिल्ली के दंगल में उतरे योगी ने पहले ही रैली में केजरीवाल को अच्छे से धो डाला

गुरुवार को सीएम योगी ने चुनावी दंगल में एंट्री मारी। उन्होंने तीन विधानसभा किराड़ी, करोल बाग और जनकपुरी में जनसभा को संबोधित किया।

Yogi Adityanath
inkhbar News
  • Last Updated: January 23, 2025 18:44:25 IST

नई दिल्ली। दिल्ली के चुनावी दंगल में गुरुवार को सीएम योगी ने भी एंट्री मारी। उन्होंने तीन विधानसभा किराड़ी, करोल बाग और जनकपुरी में जनसभा को संबोधित किया। अपने पहले ही रैली में सीएम योगी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती भी दे डाली।

यमुना में डुबकी लगाएंगे क्या?

सीएम योगी ने कहा कि कल रात में मैं प्रयागराज से लखनऊ आया। इस सदी के पहले महाकुंभ का आयोजन पूरी भव्यता से हो रहा है। आप अनुमान लगाइये कि 13 जनवरी से आज 23 जनवरी तक 10 करोड़ लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। सब त्रिवेणी के संगम में नहाकर पुण्य कमा रहे हैं। आप प्रयागराज जायेंगे तो कही भी गंदगी नहीं मिलेगी। शानदार सड़कें देखने को मिलेगी। मेरे साथ कल 54 मंत्रियों ने एक साथ संगम में स्नान किया। अरविंद केजरीवाल बताये कि क्या वो यमुना में डुबकी लगा सकते हैं? उनमें हिम्मत हैं तो जवाब दें।

यमुना को गंदा नाला बना दिया

दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप ने यमुना मैया को एक गंदे नाले में बदल दिया है। आप झूठ बोलने की ATM है, जो जनता से झूठे वादे करती है। केजरीवाल ने दिल्ली में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को बसा दिया है। केजरीवाल बांटों और राज करो की राजनीति कर रही है। आप ने पंजाब में महिला सम्मान निधि देने का वादा किया था लेकिन उन्होंने नहीं दिया दिल्ली में हुए दंगे में आप के भी विधायक शामिल थे।

 

कार में बैठाकर छात्रा के कपड़े उतारता था प्रोफेसर, जबरन छूने लगा प्राइवेट पार्ट्स, यूपी पुलिस ने दिया डोज

एक बार बोल दो पापा प्लीज़! शव से लिपटकर बिलखने लगा शहीद इंस्पेक्टर का बेटा, भावुक योगी ने उठाया बड़ा कदम