Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • जमशेदपुर में हिंसा के बाद बंद इंटरनेट हुआ चालू

जमशेदपुर में हिंसा के बाद बंद इंटरनेट हुआ चालू

रायपुर: रामनवमी के बाद एक बार फिर जमशेदपुर हिंसा ने सभी को झंकझोर कर रख दिया था। कदमा थाने के शास्त्री नगर इलाके में दो गुटों में जमकर पत्थरबाज़ी हुई और इसके बाद आगजनी हुई। यही नहीं, उपद्रवियों ने कई दुकानों और घरों में आग लगा दी। खबर के मुताबिक, इस हिंसा में 12 से […]

जमशेदपुर में हिंसा के बाद बंद इंटरनेट हुआ चालू
inkhbar News
  • Last Updated: April 10, 2023 19:21:05 IST

रायपुर: रामनवमी के बाद एक बार फिर जमशेदपुर हिंसा ने सभी को झंकझोर कर रख दिया था। कदमा थाने के शास्त्री नगर इलाके में दो गुटों में जमकर पत्थरबाज़ी हुई और इसके बाद आगजनी हुई। यही नहीं, उपद्रवियों ने कई दुकानों और घरों में आग लगा दी। खबर के मुताबिक, इस हिंसा में 12 से ज्यादा लोग ज़ख़्मी हो गए, लेकिन प्रशासन के तत्काल एक्शन की बदौलत जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। हिंसा के बाद पूरा इलाका छावनी बन गया है। जगह-जगह पुलिस प्रशासन की ड्यूटी लगा दी गई है। इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है।

 

➨ इलाके में धारा 144 लागू

 

हिंसा के बाद शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी किया गया। इसी दौरान हिंसा के इलाके से 2 किमी. के दायरे में धारा 144 लागू कर दी गई थी। साथ ही पूरे जमशेदपुर में इंटरनेट सेवा बंद की गई थी। ऐसे में अब खबर आती है कि इलाके में इंटरनेट को वापिस से शुरू कर दिया गया है। बता दें, इलाके के सभी चौक चौराहों के साथ चौकियों पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है।

 

➨ पुलिस ने 70 लोगों को किया गिरफ्तार

वहीं इस पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी का कहना है कि भाजपा नेता अभय सिंह के साथ ही दोनों पक्षों के 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अभय सिंह सहित सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है और स्थिति काबू में है।

 

यह भी पढ़ें

Relationship: क्या है तलाक-ए-हसन? जानिए इस्लाम में कितने तरीके के होते हैं तलाक