Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में मची भगदड़, एक-दूसरे पर गिरी महिलाएं, 4 घायल

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में मची भगदड़, एक-दूसरे पर गिरी महिलाएं, 4 घायल

मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मचने से 4 बुजुर्ग महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Meerut Shivpuran Katha Stampede
inkhbar News
  • Last Updated: December 20, 2024 14:16:43 IST

लखनऊः  यूपी के मेरठ में शुक्रवार को कथावाचक प्रदीप मिश्रा के कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। इस हादसे में चार महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। यहां शिव महापुराण कथा चल रही थी। अचानक भीड़ बेकाबू हो गई। एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि कुछ महिलाएं घायल हुई हैं। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक दूसरे पर गिरीं महिलाएं

मेरठ में इन दिनों शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। परतापुर के शताब्दी नगर सेक्टर 4 में महा शिवपुराण कथा चल रही है। शुक्रवार को कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। हंगामे के चलते कुछ महिलाएं एक दूसरे पर गिर गईं। मेरठ एसएसपी ने कहा कि पूरी घटना की जांच कराई जाएगी। कथा के प्रवेश द्वार पर हंगामा होने से भगदड़ मचने की बात सामने आई है।

क्या बोले डीएम दीपक मीना

डीएम दीपक मीना ने कहा कि कार्यक्रम के प्रवेश द्वार पर कुछ लोगों के हंगामा करने की खबर मिली थी। इसके चलते कुछ महिलाएं एक दूसरे पर गिर गईं। सब कुछ नियंत्रण में है। मौके पर पुलिस बल और पुलिस तैनात है। इस कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन ने ली थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। जानकारी के मुताबिक प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए थे लेकिन भारी भीड़ के कारण सभी प्रवेश द्वार से ही बाहर निकलने लगे। जिसके कारण यह हादसा हुआ।

Also Read- संभल में गरजा योगी का बुलडोजर, बिजली चोरी के आरोपी सपा सांसद जियाउर्रहमान के घर की सीढ़ियां तोड़ी

Tags

meerut