Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सुल्तानपुर डकैती कांड में STF ने अनुज सिंह को एनकाउंटर में मारा, मंगेश यादव के मरने पर अखिलेश ने मचाया था हाय तौबा

सुल्तानपुर डकैती कांड में STF ने अनुज सिंह को एनकाउंटर में मारा, मंगेश यादव के मरने पर अखिलेश ने मचाया था हाय तौबा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल अनुज प्रताप सिंह को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की आरोपी अनुज और उसके एक साथी के साथ उन्नाव में मुठभेड़ हुई। इस दौरान अनुज को एसटीएफ की गोली लगी तो दूसरा भाग निकला। अनुज को पुलिस जिला अस्पताल लेकर […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: September 23, 2024 07:32:55 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर डकैती कांड में शामिल अनुज प्रताप सिंह को STF ने एनकाउंटर में मार गिराया है। लखनऊ एसटीएफ की टीम की आरोपी अनुज और उसके एक साथी के साथ उन्नाव में मुठभेड़ हुई। इस दौरान अनुज को एसटीएफ की गोली लगी तो दूसरा भाग निकला। अनुज को पुलिस जिला अस्पताल लेकर गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हुआ था सियासी बवाल

बता दें कि इससे पहले डकैती से जुड़े इस मामले में मंगेश यादव एनकाउंटर में मारा गया था। इसे लेकर प्रदेश में सियासी बवाल देखने को मिला। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि बीजेपी यादवों और मुसलमानों को जानबूझकर एनकाउंटर में मरवा रही है। मंगेश जाति से यादव था इसलिए वो मारा गया। आज डकैती में शामिल अनुज प्रताप सिंह भी मारा गया, वो अमेठी का रहने वाला था।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक अनुज प्रताप सिंह और उसके साथी के साथ उन्नाव के अचलगंज थाना इलाके में मुठभेड़ हुई। अनुज घायल हो गया तो उसका साथ मौके का फायदा उठाकर भाग गया। अनुज को पुलिस जिला अस्पताल ले गई लेकिन तब तक वह मर चुका था। अचलगंज थाना पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इससे पहले पुलिस की मुठभेड़ मंगेश यादव और उसके साथी अजय यादव के साथ हुई थी। मंगेश तो मारा गया लेकिन उसका साथी अजय यादव का अभी इलाज चल रहा है।