Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Uttarakhand: उत्तराखंड में 6 महीने तक हड़ताल पर लगाई गई रोक, अधिसूचना जारी

Uttarakhand: उत्तराखंड में 6 महीने तक हड़ताल पर लगाई गई रोक, अधिसूचना जारी

Uttarakhand, Inkhabar। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें, राज्य में अगले 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि मानसूनी सीजन और चारधाम यात्र के चलते ये फैसला लिया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर […]

Uttarakhand: उत्तराखंड में 6 महीने तक हड़ताल पर लगाई गई रोक, अधिसूचना जारी
inkhbar News
  • Last Updated: June 17, 2023 10:06:30 IST

Uttarakhand, Inkhabar। उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें, राज्य में अगले 6 महीने तक हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि मानसूनी सीजन और चारधाम यात्र के चलते ये फैसला लिया गया है। राज्य शासन ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Uttarakhand: उत्तराखंड में 6 महीने तक हड़ताल पर लगाई गई रोक, अधिसूचना जारी

Uttarakhand: उत्तराखंड में 6 महीने तक हड़ताल पर लगाई गई रोक, अधिसूचना जारी

इससे पहले उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को मंदिरों की क्षमता से कहीं अधिक बताया था और तीर्थयात्रियों से अपनी यात्रा टालने की अपील की थी। डीजीपी ने बताया था कि चारधाम की यात्रा दीपावली तक जारी रहेगी।

अक्टूबर के महीने में कर सकते है यात्रा

डीजीपी ने कहा कि कई श्रद्धालु सोचते हैं कि यात्रा केवल मई-जून में चलती है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि ये नवंबर के दूसरे सप्ताह तक चलेगी। यह दिवाली तक चलती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अक्टूबर का महीना मौसम के हिसाब से बहुत अच्छा होता है, इसलिए श्रद्धालु को किसी तरह की असुविधा का सामना ना करना पड़े। इसलिए श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आना अभी टाल सकते हैं।

सीएम ने की अपील

बता दें, गर्मियों की छुट्टियों की वजह से चारधाम यात्रा में आजकल बहुत ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। उधर मानसून में बारिश के चलते पहाड़ी इलाके में विषम हालात पैदा हो जाते हैं। प्रदेश में बार-बार बिगड़ रहे मौसम के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तीर्थयात्रियों से मौसम का अपडेट लेने के बाद ही यात्रा पर निकलने की अपील की जिससे उन्हें रास्ते में परेशानी का सामना ना करना पड़े।