Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • शादी की सुहागरात पर खुला ऐसा राज, लड़का रह गया हक्का-बक्का, जानकर उड़ जाएंगे होश

शादी की सुहागरात पर खुला ऐसा राज, लड़का रह गया हक्का-बक्का, जानकर उड़ जाएंगे होश

एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है. मामला तब शुरू हुआ जब लड़के की पहली पत्नी की मौत के छह महीने बाद उसके परिवार ने दूसरी शादी तय की।

Wedding Night, Up News, Viral News, Uttar Pradesh, Kinnar
inkhbar News
  • Last Updated: November 26, 2024 16:41:15 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उसकी शादी एक किन्नर से करा दी गई। यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां इस विवाद ने दोनों पक्षों के बीच तनाव पैदा कर दिया। लड़के का कहना है कि लड़की वालों ने धोखे से उसकी शादी किन्नर से कराई। वहीं लड़की ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए खुद को सामान्य बताया।

लड़की निकली किन्नर?

मामला तब शुरू हुआ जब लड़के की पहली पत्नी की मौत के छह महीने बाद उसके परिवार ने दूसरी शादी तय की। शादी 15 दिन पहले उसी नगर के दूसरे मोहल्ले की एक लड़की से हुई। हालांकि शादी के तुरंत बाद लड़के वालों ने लड़की को उसके घर वापस भेज दिया। उन्होंने लड़की पर किन्नर होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस थाने में हुआ हंगामा

पुलिस ने दोनों पक्षों को नगर कोतवाली बुलाया, जहां दोनों के बीच तीखी बहस हुई। लड़की ने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उसे बेवजह बदनाम किया जा रहा है। दूसरी ओर लड़के ने अपने साथ धोखा होने की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कहा कि मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।

लड़की की होगी मेडिकल जांच

विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस ने सुझाव दिया कि लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्षों की सहमति आवश्यक है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद ही सच्चाई का खुलासा होगा और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले के सामने आने के बाद मौहल्ले में यह चर्चा का विषय बन गया है. अब देखना यह होगा कि लड़के द्वारा किया गया दावा सच है या झूठ ये तो जांच के बाद ही सामने आएगा।

ये भी पढ़ें: दूल्हे की निकली प्राइवेट जॉब, दूल्हन ने वापस लौटा दी बारात, सब कहने लगे हाय राम!