Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सासाराम में शाह की रैली रद्द होने पर सुशील मोदी का बयान, BJP से बदला ले रहा महागठबंधन

सासाराम में शाह की रैली रद्द होने पर सुशील मोदी का बयान, BJP से बदला ले रहा महागठबंधन

पटना। गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। शनिवार की शाम ही अमित शाह पटना पहुंचे थे। जहां एयरपोर्ट में उनका स्वागत करने के लिए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान दौरे से पहले अमित शाह की सासाराम […]

सुशील मोदी
inkhbar News
  • Last Updated: April 2, 2023 13:48:05 IST

पटना। गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। शनिवार की शाम ही अमित शाह पटना पहुंचे थे। जहां एयरपोर्ट में उनका स्वागत करने के लिए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान दौरे से पहले अमित शाह की सासाराम रैली को रद्द कर दिया गया था। तो आज सुबह सुरक्षा कारणों से एसएसबी पटना फ्रंटियर के कार्यक्रम को भी रद्द करना पड़ा। इस बीच भाजपा नेता और राज्यसभा सासंद सुशील मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और महागठबंधन पर हमला किया है।

क्या बोले सुशील मोदी ?

सुशील मोदी ने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार बिहारशरीफ और सासाराम में रामनवमी के दिन हुई हिंसा को रोकने में पूरी तरह से नाकामयाब रही है। इसके अलावा अति संवेदनशील सासाराम में उपद्रवी तत्वों को जानबूझ छूट दी गई थी। ताकि वहां अशांति हो और गृहमंत्री अमित शाह की रैली ना हो सके। महागठबंधन की सरकार चाहती ही नहीं है कि भाजपा सासाराम में सम्राट अशोक की जयंती मनाए। इसके अलावा सुशील मोदी ने नीतीश सरकार के प्रशासन विफलता बताते हुए कहा कि, यदि स्थानीय प्रशासन का खुफिया तंत्र कारगर होता और उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तार किया जा सकता था।

वहीं अमित शाह की रैली रद्द होने पर जदयू ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी को सासाराम में अमित शाह की रैली में बड़ी संख्या में लोगों के ना जुटने की जानकारी मिल गई थी। भाजपा को यह पहले से पता था कि उनकी रैली फ्लॉप होने वाली है। इसी वजह से बीजेपी ने सासाराम की रैली रद्द की।

नवादा में रैली को करेंगे संबोधित

गृहमंत्री अमित शाह आज  नवादा लोकसभा के हिसुआ में रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह के आने से पहले ही पार्टी की तरफ से रैली की पूरी तैयारियां कर ली गई है। बिहार भाजपा के एक नेता ने रैली को सफल बनाने के लिए कहा कि बीते कई दिनों से पार्टी के सभी कार्यकर्ता और नेता रैली को सफल बनाने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।

बिहार में लोकसभा की है 40 सीट

बता दें, लोकसभा चुनाव को अब सिर्फ एक साल बचे हुए है। जिसको देखते हुए बीजेपी काफी ज्यादा सक्रिय हो गई है। पिछली बार बीजेपी ने जदयू के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और दोनों पार्टियों नें मिलकर 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2019 को लोकसभा चुनाव में बीजेपी का जदयू के साथ गठबंधन था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी किसी के साथ गठबंधन करने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी किसी भी पार्टी के साथ बात नहीं बन पाई है।