Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Svachchh Shahar: छत्तीसगढ़ बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति मुर्मू ने सीएम साय को सौंपा अवॉर्ड

Svachchh Shahar: छत्तीसगढ़ बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य, राष्ट्रपति मुर्मू ने सीएम साय को सौंपा अवॉर्ड

रायपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में इस बार छत्तीसगढ़ ने भी बाजी मारी है. इस बार छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य बन कर उभरा है. इसी के साथ दिल्ली के भारत मण्डपम में प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार से सम्मानित किया […]

Chhattisgarh News
inkhbar News
  • Last Updated: January 11, 2024 13:21:31 IST

रायपुर: स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 में इस बार छत्तीसगढ़ ने भी बाजी मारी है. इस बार छत्तीसगढ़ देश का तीसरा सबसे स्वच्छ राज्य बन कर उभरा है. इसी के साथ दिल्ली के भारत मण्डपम में प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार से सम्मानित किया है।

केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का रिजल्ट जारी किया, इसमें एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में 7वीं बार इंदौर पहले स्थान पर रहा। इंदौर के साथ सूरत को भी संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला। महाराष्ट्र का नवी मुंबई तीसरे, आंध्र प्रदेश का विशाखापट्‌टनम चौथे और मध्य प्रदेश का भोपाल पांचवें नंबर पर रहा।

वहीं 1 लाख से कम आबादी वाले शहरों में महाराष्ट्र का सासवड पहले स्थान पर, छत्तीसगढ़ का पाटन दूसरे स्थान पर और महाराष्ट्र का लोनावाला तीसरे स्थान पर रहा। इस बार महाराष्ट्र को देश के स्वच्छ राज्यों की कैटेगरी में पहला स्थान, मध्य प्रदेश को दूसरा स्थान और छत्तीसगढ़ को तीसरा स्थान मिला है। मध्य प्रदेश पिछली बार पहले स्थान पर था।

यह भी पढ़े : 

The Kerala Story: अदा शर्मा ने केरला स्टोरी के आलोचकों को दिया करारा जवाब, कही ये बात

सेना की महिला अधिकारी अब चलाएगीं तोप और रॉकेट,आर्टिलरी रेजीमेंट में पहले बैच को मिला कमीशन