Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • निक्की हत्याकांड पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा- ‘कब तक ऐसे मरती रहेंगी लड़कियां’

निक्की हत्याकांड पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, कहा- ‘कब तक ऐसे मरती रहेंगी लड़कियां’

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लड़कियां लगातार हैवानियत का शिकार हो रही हैं। राजधानी के महरौली में श्रद्धा वालकर की उसके लिव इन पार्टनर आफताब आमीन पूनावाला ने निर्मम हत्या कर दी थी। ठीक वैसा ही एक और मामला दिल्ली से सामने आया है। दरअसल साहिल गहलोत नामक शख्स ने अपनी पार्टनर की 9 […]

Swati Maliwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 15, 2023 18:54:37 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लड़कियां लगातार हैवानियत का शिकार हो रही हैं। राजधानी के महरौली में श्रद्धा वालकर की उसके लिव इन पार्टनर आफताब आमीन पूनावाला ने निर्मम हत्या कर दी थी। ठीक वैसा ही एक और मामला दिल्ली से सामने आया है। दरअसल साहिल गहलोत नामक शख्स ने अपनी पार्टनर की 9 फरवरी को हत्या कर दी थी।

श्रद्धा वॉलकर जैसी एक और वारदात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बाद एक महिलाओं की हत्या की खबर सामने आ रही है। बीते साल यहां के महरौली में श्रद्धा वालकर की हत्या की तरह एक और वारदात सामने आया है। दरअसल 9 फरवरी को साहिल गहलोत नामक शख्स ने अपनी पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। अब इस पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भड़की हुई हैं। उन्होंने ऐसा कहा कि आखिर दिल्ली में कब तक लड़कियां ऐसे मरती रहेंगी।

बॉयफ्रेंड ने लाश को फ्रिज में छुपाया

बता दें कि 9 फरवरी को दिल्ली में श्रद्धा वालकर जैसी एक वारदात सामने आई है। राजधानी में साहिल गहलोत ने अपने लिव इन पार्टनर निक्की यादव की हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतिका का शव कई दिनों बाद बंद पड़े ढाबे की एक फ्रिज में मिला।

स्वाति मालीवाल ने किया ये ट्वीट

निक्की यादव पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि, ‘ कुछ महीने पहले दिल को दहला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया था। अब निक्की यादव नामक लड़की को उसके बॉयफ्रेंड ने मार डाला, उसने लाश को फ्रिज में रखा और अगले दिन किसी और से शादी कर ली। ये बेहद ही खौफनाक है, लड़कियां आखिर कब तक ऐसे ही मरती रहेंगी। ‘