Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली में 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिल्ली का तापमान, शिमला को भी किया फेल

दिल्ली में 4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा दिल्ली का तापमान, शिमला को भी किया फेल

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। हालांकि, दिनभर आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

Temperature in delhi, Delhi weather update
inkhbar News
  • Last Updated: December 16, 2024 12:08:00 IST

नई दिल्ली: उत्तर भारत इन दिनों तीव्र ठंड की चपेट में है, जिससे सुबह और शाम चलने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में रविवार रात पुसा और राजघाट इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध हिल स्टेशन मसूरी से भी कम था। 15 दिसंबर को मसूरी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिमाचल प्रदेश के शिमला में यह 12 डिग्री सेल्सियस था।

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है। हालांकि, दिनभर आसमान साफ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

Weather Update Delhi

वहीं देश के मध्य भागों में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों में 8 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। बीते 24 घंटों में अधिकांश हिस्सों में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वोत्तर बिहार, पश्चिम बंगाल, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी असम के कुछ हिस्सों में तापमान में मामूली वृद्धि हुई है।

पंजाब-हरियाणा में कोहरा

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में ठंड के मौजूदा स्तर पर बने रहने का अनुमान लगाया है। वहीं 17 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। रविवार को पंजाब के फरीदकोट जिले का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे ठंडा रहा। पठानकोट और अमृतसर में क्रमश 3.5 और 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

दक्षिण भारत में भी मौसम करवट ले रहा है। तमिलनाडु में 17 और 18 दिसंबर को भारी बारिश की संभावना है, जबकि केरल में 18 और 19 दिसंबर को बारिश का दौर तेज रहने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: 6 साल की उम्र में घर भगाना चाहते थे उस्ताद जाकिर हुसैन, बना लिया था ये प्लान