Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • JCB वाले के साथ भागी दुल्हन…फरार बीबी को ढूंढकर लाने वाले को इतना इनाम देगा पति

JCB वाले के साथ भागी दुल्हन…फरार बीबी को ढूंढकर लाने वाले को इतना इनाम देगा पति

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि वो चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल ससुराल में दो दिन रहने के बाद अपने मायके आई दुल्हन वहीं से गायब हो गई। मायके वालों ने पहले उसे ढूंढा लेकिन जब वह कही नहीं मिली तो उसके ससुराल वाले को सूचित […]

JCB वाले के साथ भागी दुल्हन
inkhbar News
  • Last Updated: July 20, 2024 13:25:16 IST

भोपाल: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि वो चर्चा का विषय बना हुआ है।दरअसल ससुराल में दो दिन रहने के बाद अपने मायके आई दुल्हन वहीं से गायब हो गई। मायके वालों ने पहले उसे ढूंढा लेकिन जब वह कही नहीं मिली तो उसके ससुराल वाले को सूचित किया। बाद में पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई है।

 पति ने रखा इनाम

दुल्हन के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसके बाद  पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन अभी तक दुल्हन का पता नहीं चल पाया है। इधर पति ने अपनी फरार दुल्हन पर इनाम रख दिया है। पति का कहना है कि जो भी उसकी दुल्हन को ढूंढकर लाएगा, उसे वह 10 हजार रुपए का इनाम देगा।

जेसीबी वाले के साथ भागी बीबी

मामला कोलारस विधानसभा के इंदार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। डांगोरा गांव में 4 पहले ही शादी हुई थी। गाजे बाजे के साथ दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ले गया। उसने सोचा भी नहीं था कि बीबी 2 दिन में फरार हो जायेगी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी ससुराल से ढाई लाख के गहने लेकर फरार हुई है। पति का कहना है कि युवक उसकी बीबी के गांव का ही है। वह जेसीबी चलाता है।

महिला ने मेट्रो में की शर्मनाक हरकत, शख्स को दिखाई ऐसी चीज़… देखकर दंग रह गए लोग, देखें वीडियो