Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • झाड़ी में दुपट्टे से गला कसकर दरिंदों ने किया बलात्कार, ऐसे नोचा कि कांप उठा पूरा लखनऊ

झाड़ी में दुपट्टे से गला कसकर दरिंदों ने किया बलात्कार, ऐसे नोचा कि कांप उठा पूरा लखनऊ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक किशोरी के साथ निर्मम गैंगरेप किया गया है। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद उसकी हत्या करने की भी कोशिश की गई। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को लड़की शौच करने गई थी। तभी बदमाशों […]

Gang Rape
inkhbar News
  • Last Updated: October 15, 2024 12:25:14 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक किशोरी के साथ निर्मम गैंगरेप किया गया है। इतना ही नहीं गैंगरेप के बाद उसकी हत्या करने की भी कोशिश की गई। मामला सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है। राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र में मंगलवार को लड़की शौच करने गई थी। तभी बदमाशों ने पहले स्प्रे डालकर उसे अगवा कर लिया।

जाने पूरा मामला

बदमाशों ने नाबालिग लड़की का पहले हाथ-पैर बांधा और फिर उसका बलात्कार किया। तीनों युवकों ने पहले उसके साथ गैंगरेप किया और फिर हत्या के इरादे से उसके दुपट्टे से गला कस दिया। लड़की को मरा हुआ समझ झाड़ियों में फेंककर वो वहां से फरार हो गए। जब ग्रामीणों ने देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। किशोरी को लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उसकी हालत देखकर डॉक्टर भी कांप गए।

आरोपियों को खोजने में जुटी पुलिस

नाबालिग लड़की के प्राइवेट पार्ट्स से रक्तस्राव हो रहा और शरीर पर जगह-जगह नोचने-खसोटने के निशान थे। दुपट्टे से गर्दन कसने के कारण वह सीधी नहीं हो रही। इस वजह से डॉक्टरों का कॉलर लगाना पड़ा। पीड़िता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने FIR दर्ज करके आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है। घटना को लेकर डीसीपी ईस्ट शशांक सिंह ने कहा कि लड़की शौच के लिए गई थी लेकिन वापस नहीं आई। किशोरी झाड़ी में मिली, जहां उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

 

 

दिल्ली जाकर रो रहे हरियाणा कांग्रेसी, हुड्डा के मुंह पर लगाया ऐसा आरोप सुनकर भड़क जाएंगे राहुल