Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • गोली पेट को छूकर निकली, चंद्रशेखर के काफिले पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने क्या कहा ?

गोली पेट को छूकर निकली, चंद्रशेखर के काफिले पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने क्या कहा ?

लखनऊ। सहरानपुर के देवबंद में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है करीब 5 लोगों ने उनके काफिले में फायरिंग की है। भीम आर्मी के चीफ हमले में घायल हुए हैं और इनको इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया […]

गोली पेट को छूकर निकली, चंद्रशेखर के काफिले पर हुए हमले को लेकर पुलिस ने क्या कहा ?
inkhbar News
  • Last Updated: June 28, 2023 19:11:50 IST

लखनऊ। सहरानपुर के देवबंद में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है करीब 5 लोगों ने उनके काफिले में फायरिंग की है। भीम आर्मी के चीफ हमले में घायल हुए हैं और इनको इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच घटना को लेकर सहारनपुर के एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा का बयान आया है।

एसएसपी ने क्या कहा ?

मीडिया से बात करते हुए एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा ने कहा कि, कुछ अज्ञात लोगों ने चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद गोली उनके पेट को छूकर निकली है। वे अभी ठीक हैं, डॉक्टर ने बताया है कि उनकी स्थिति सामान्य है। मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच करेगी, इसके अलावा आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।