नई दिल्ली। OYO रूम से ही अपने काले कारनामे अंजाम दे रहे थे एक कपल। 25 साल का देवेंदूल राजू कुछ ही समय पहले संजना मंज से मिला था। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और फिर जल्द पैसा कमाने की लालच में उन्होंने धोकाधड़ी का जाल बुनना शुरू कर दिया।
हैदराबाद के कोंडापुर इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल ओयो रूम में रहकर गांजे का धंधा चला रहा था। इसकी भनक STF को शुक्रवार रात को ही लगी। वो मौके पर वहां पहुंचे कमरे पर धावा बोल दिया। कमरे के अंदर का नजारा देखकर STF अधिकारी भी दंग रह गए। कमरे से एक किलो गांजा बरामद हुआ है। फ़िलहाल दोनों युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। STF अधिकारी नंद्याला अंजीरेड्डी के अनुसार,आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के कवलिया में रहने वाले 25 साल के देवेंदूल राजू और मध्य प्रदेश की 18 वर्षीय संजना मंज कुछ ही समय पहले मिले थे। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए और दोनों ने जल्द पैसा कमाने के लिए गांजे का व्यापार करने का फैसला किया।
बीते कुछ दिनों से कोंडापुर के ओयो रूम में यह जोड़ा गांजा का धंधा चला रहा था। दोनों ने ओयो रूम को किराए पर लेकर गांजा बेचने की योजना बनाई थी। अलग-अलग जगहों से गंजा लाकर ओयो रूम से ही बेचते थे। STF ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस धंधे में और कौन कौन शामिल हैं।