Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • डकैती करने घर में घुसा बदमाश महिला को सोते देखकर हुआ बेकाबू, बलात्कार करके बनाया वीडियो

डकैती करने घर में घुसा बदमाश महिला को सोते देखकर हुआ बेकाबू, बलात्कार करके बनाया वीडियो

गाँव के लोगों का कहना है कि पीड़िता का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन विवाद में ही डकैती की गई है और उसका रेप भी किया गया है। फिलहाल जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा।

Rape
inkhbar News
  • Last Updated: November 18, 2024 14:08:59 IST

पटना। बिहार के गया जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। 17 नवंबर यानी रविवार रात को डकैती करने के लिए घर में घुसे बदमाशों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। उन्होंने रेप करने के दौरान वीडियो भी बनाया। सोमवार को घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता ने घटना के बारे में पुलिस को बताया कि रविवार रात में दो बदमाश घर में घुस आए और उनके साथ बलात्कार किया। पहले उन्होंने घर में डकैती की और फिर रेप किया। पीड़िता ने इसे लेकर परैया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता को जांच के लिए गया के एक अस्पताल ले जाया गया है। मामले की जानकारी सामने आते ही ग्रमीणों की भीड़ जमा हो गई।

गांव में चल रही अलग कहानी

घटना को लेकर परैया थानाध्यक्ष सर्वनारायण सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। दूसरी तरह गाँव के लोगों का कहना है कि पीड़िता का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जमीन विवाद में ही डकैती की गई है और उसका रेप भी किया गया है। फिलहाल जांच के बाद पूरा मामला सामने आएगा।

 

 

यहां मेहमानों से संबंध बनाती हैं महिलाएं, पति रात में करते हैं पत्नियों की अदला-बदली, हैरान कर देगी परंपरा!

प्रेतों से शारीरिक संबंध बनाते पकड़ी गईं महिलाएं, लोगों ने जिंदा जलाया, अब यहां सो रही शैतान की प्यासी दोस्त

पति के जाते ही कुंवारी लड़कियों को घर बुलाती थी ये वहशी औरत, 650 युवतियों के साथ किया ऐसा काम घिन आ जाएगी