Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पापा-पापा चिल्लाती रह गई किशोरी, रातभर बेटी के साथ बलात्कार करता रहा बाप

पापा-पापा चिल्लाती रह गई किशोरी, रातभर बेटी के साथ बलात्कार करता रहा बाप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहाँ एक बाप ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने थाने में अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मां ने थाने में FIR दर्ज कराते हुए कहा कि शराब के […]

raped
inkhbar News
  • Last Updated: September 27, 2024 08:39:03 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहाँ एक बाप ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बनाया। घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने थाने में अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मां ने थाने में FIR दर्ज कराते हुए कहा कि शराब के नशे में उसका पति रात में शैतान बन गया और नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया।

शैतान बना बाप

घटना हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी व्यक्ति किशोरी का सौतेला बाप है। महिला ने बताया कि वह किसी काम से अपने दो बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। घर में वह अपने 16 साल की बेटी और 12 वर्षीय बेटे को छोड़ कर गई थी। बुधवार की रात उसका पति बेटी के पास पहुंचा और उसे गंदे तरह से छूने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो उसे मुंह दबा दिया।

मां ने बुलाया पुलिस

पीड़ित बच्ची अपने पिता के सामने रोती रही लेकिन शैतान बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को जब मां घर लौटी तो किशोरी ने रोते हुए सारी बात बताई। इसके बाद मां ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना को लेकर थाना प्रभारी राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। आरोपी महिला का दूसरा पति है। पहली शादी से महिला के तीन बच्चे हैं।

 

मठों में संत पीते हैं गांजा! अफजाल अंसारी ने महाकुंभ को लेकर कह दी ऐसी बात आग बबूला हुए हिंदू

तैयार रहो मुस्लिमों! यूपी का यह मौलाना अतीक-अशरफ के हत्यारों से लेगा बदला, मोदी को भगाने की खाई कसम