Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • फेरों से पहले ही मौत की आगोश में सो गया दूल्हा, दुल्हन की गोद में तोड़ा दम, जानें कैसे हुई मौत

फेरों से पहले ही मौत की आगोश में सो गया दूल्हा, दुल्हन की गोद में तोड़ा दम, जानें कैसे हुई मौत

मध्यप्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दौरान ही एक दूल्हे की अचानक मौत होने से चारों तरफ मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मृतक दूल्हे का नाम हर्षित चौबे है। हर्षित चौबे को शादी के बीच में हार्ट अटैक आ गया

groom
inkhbar News
  • Last Updated: January 19, 2025 12:25:34 IST

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के सागर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दौरान ही एक दूल्हे की अचानक मौत होने से चारों तरफ मातम छा गया। बताया जा रहा है कि मृतक दूल्हे का नाम हर्षित चौबे है। हर्षित चौबे को शादी के बीच में हार्ट अटैक आ गया और उसने दुल्हन के पास मंडप में ही दम तोड़ दिया। हर्षित की आयु महज 28 साल की थी।

शादी समारोह में पसरा मातम

जानकारी के अनुसार घटना सागर के तिली इलाके की है जहां एक मैरिज गार्डन में शनिवार को शादी की कार्यक्रम चल रहा था। जिस समय हर्षित चौबे अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पहल जी रह थे, उसी दौरान मौत उन्हें अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि शादी समारोह के दौरान सब कुछ सही चल रहा था और हर तरफ खुशी का माहौल था। कुछ ही देर में वरमाला हुई और फिर फेरों की रस्में शुरू की गई। इसी दौरान शादी के मंडप में फेरों के समय हर्षित चौबे को घबराहट होने लगी और सीने में दर्द की भी शिकायत थी। इसके बाद वह अचानक मंडप में बेहोश होकर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

घर आया बेटे का शव

जानकारी के अनुसार हर्षित ने ने बाजू में बैठी अपनी दुल्हन से दर्द की बात शेयर भी की थी। लेकिन उनको लगा कि शायद थकावट की वजह से ये हो रहा है, लेकिन कुछ ही मिनटों में हर्षित चौबे ने दुल्हन की गोद में सिर रखकर और अचेत हो गए। इस हादसे से शादी में आए लोग भागते हुए हर्षित चौबे के पास गए, देखते ही देखते हर्षित चौबे ने दमतोड़ दिया और पंडित ने मंत्रोच्चार रोक दिए। इसके बाद हर्षित को उसके परिजन तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शादी की जगह घर में बेटे का शव आया। इसके बाद शनिवार को पैतृक गांव जैसीनगर में हर्षित चौबे का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है कि हर्षित का गोपालगंज में मेडिकल स्टोर था और कुछ महीने पहले ही उसकी शादी तय हुई थी।

Also Read…

श्रद्धा मिश्रा ने जीती Sa Re Ga Ma Pa की ट्रॉफी, जानें 10 लाख रुपये का क्या करेंगी सिंगर

Tags