Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दूल्हे की निकली प्राइवेट जॉब, दूल्हन ने वापस लौटा दी बारात, सब कहने लगे हाय राम!

दूल्हे की निकली प्राइवेट जॉब, दूल्हन ने वापस लौटा दी बारात, सब कहने लगे हाय राम!

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शादी एक अजीबोगरीब वजह से टूट गई।  एक बिचौलिए ने फर्रुखाबाद की युवती से उनकी शादी तय कराई थी। आरोप है कि लड़कीवालों को यह बताया गया था कि लड़का सरकारी इंजीनियर है और उसके पास 20 बीघा जमीन भी है।

UP News, Viral News, Dulhal denied for marriage
inkhbar News
  • Last Updated: November 25, 2024 23:57:36 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक शादी एक अजीबोगरीब वजह से टूट गई।  दरअसल एक युवती ने शादी के मंडप में दूल्हे से सिर्फ इस कारण शादी करने से इनकार कर दिया, क्योंकि वह सरकारी नौकरी नहीं करता था। हालांकि लड़का इंजीनियर था और उसकी सैलरी भी अच्छी थी, लेकिन लड़की अपनी जिद पर अड़ी रही और शादी के लिए तैयार नहीं हुई।

रेंट के मकान में रहता है लड़का

यह मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के रहने वाले लड़के का है, जिनके परिवार का वर्तमान में कन्नौज में रेंट के मकान में ठिकाना है। एक बिचौलिए ने फर्रुखाबाद की युवती से उनकी शादी तय कराई थी। आरोप है कि लड़कीवालों को यह बताया गया था कि लड़का सरकारी इंजीनियर है और उसके पास 20 बीघा जमीन भी है।

लड़की गुस्से में तोड़ी शादी

शादी के दिन, गंगा गली स्थित एक गेस्ट हाउस में बारात आई। लड़कीवालों ने खुशी-खुशी बारात का स्वागत किया और उन्हें भोजन भी कराया। जयमाला कार्यक्रम भी धूमधाम से संपन्न हुआ। लेकिन देर रात, एक बजे लड़की को यह पता चला कि लड़का प्राइवेट नौकरी करता है, ना कि सरकारी नौकरी। यह बात सुनकर लड़की गुस्से में आ गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

लड़की ने नहीं छोड़ी जिद

लड़के के परिवारवालों ने जब उससे इसका कारण पूछा, तो लड़की ने साफ तौर पर कहा कि वह उस लड़के से शादी नहीं करेगी, जो प्राइवेट कंपनी में काम करता है। लड़के ने उसे अपनी सैलरी स्लिप दिखाई और बताया कि उसकी सैलरी 1,20,000 रुपए प्रति माह है, लेकिन लड़की की जिद नहीं टूटी। इसके बाद, दोनों परिवारों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन मामला हल नहीं हुआ। अंत में, लड़के के परिवारवालों को मायूस होकर बिना दुल्हन के घर लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें:  संभल में क्या है मंदिर-मस्जिद का विवाद, चली गई 5 की जान, देश में बरपा हंगामा!