Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • गर्मी और धूल से दिल्ली वाले हुए बेहाल, जानें मौसम का मिजाज

गर्मी और धूल से दिल्ली वाले हुए बेहाल, जानें मौसम का मिजाज

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली और उसके आसपास आज सुबह (मंगलवार) धूल भरी आंधी चली। दिल्ली का पूरा शहर और NCR के कई इलाके धूल की चपेट में आ गए हैं और विजिबिलिटी भी काफी कम दर्ज की गई। IGI Airport के इलाके में रेतीली आंधी के बाद विजिबिलिटी काफी कम हो गई […]

गर्मी और धूल से दिल्ली वाले हुए बेहाल, जानें मौसम का मिजाज
inkhbar News
  • Last Updated: May 16, 2023 19:33:14 IST

नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली और उसके आसपास आज सुबह (मंगलवार) धूल भरी आंधी चली। दिल्ली का पूरा शहर और NCR के कई इलाके धूल की चपेट में आ गए हैं और विजिबिलिटी भी काफी कम दर्ज की गई। IGI Airport के इलाके में रेतीली आंधी के बाद विजिबिलिटी काफी कम हो गई थी। आपको बता दें कि इस इलाके में विजिबलिटी घटकर 1100 मीटर रह गई है। ऐसे में आने वाले समय में दिल्ली के मौसम का क्या हाल रहेगा? इसे जानने के लिए इस खबर पर नज़र डालें।

 

➨ रेतीली आंधी का कारण क्या है?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और उसके आसपास धूल भरी आंधी राजस्थान के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण है। चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी की गतिविधि और हल्की बारिश हो रही है। इस गतिविधि का असर अगले 3-4 दिनों में राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में चरणों में देखा जाएगा।

 

➨दिल्ली की हवा हुई और जहरीली

बता दें, दिल्ली-NCR में रेतीली आंधी के कारण प्रदूषण का स्तर और भी ज़्यादा बढ़ गया है। सबसे खराब AQI इंडिया गेट, पटपड़गंज और पूसा इलाकों में रिकॉर्ड किया गया। सुबह 7 बजे पूसा इलाके में AQI 999 चेक किया गया। वहीं, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम इलाके में भी AQI 999 दर्ज किया गया। आरके पुरम इलाके में AQI 872 चेक किया गया है। आनंद विहार इलाके में AQI 829 दर्ज हुआ। नीचे की तस्वीर में अन्य इलाकों का AQI देखें।

Inkhabar

➨ दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

धूल भरी आंधी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली और इसके आसपास के मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के मुताबिक, नई दिल्ली में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। साथ ही कल दिल्ली में भी तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 18 मई को एक बार फिर नई दिल्ली में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी।मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज भी एक-दो जगहों पर बारिश देखने को मिल सकती है।

 

यह भी पढ़ें:

उर्फी ने पहनी एयरपोर्ट पर ब्रा, लोग बोले ये क्या है……?

 

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने शॉर्ट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया अपना हॉट फिगर, यूजर ने कर दी सनी लियोन से तुलना