Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP Weather Today: सूरज का तांडव जारी! यूपी बना आग का गोला, प्रदेश के इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather Today: सूरज का तांडव जारी! यूपी बना आग का गोला, प्रदेश के इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

UP Weather Today: :प्रदेश में गर्मी का सितम अब भी जारी है। लगाता उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है वहीँ गर्म हवाएं भी अच्छा खासा कहर बरपा रही हैं।

UP Weather news (1)
inkhbar News
  • Last Updated: June 13, 2025 06:37:50 IST

UP Weather Today:प्रदेश में गर्मी का सितम अब भी जारी है। लगाता उत्तर प्रदेश में गर्मी बढ़ती जा रही है वहीँ गर्म हवाएं भी अच्छा खासा कहर बरपा रही हैं। वहीँ मौसम विभाग के मुताबिक, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिले पिछले कई दिनों से लू की चपेट में हैं। वहीँ गुरुवार को झांसी, आगरा और बाकी शहरों में पारा 45 डिग्री के आसपास पहुँच चुका है। वहीँ प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, सुल्तानपुर में भी लोग गर्मी और गर्म हवाओं का सितम लगातार झेल रहे हैं।

एयर इंडिया के एक और विमान में गड़बड़ी, नई दिल्ली से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में 2 घंटे से फंसे यात्री, गर्मी से हुआ हाल बेहाल

जानिए कब मिलेगी गर्म हवाओं से राहत

मौसम विभाग ने गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा समेत बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है । वहीँ बाकी 14 जिलों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन इलाकों में रातें भी सामान्य से अधिक गर्म रहेंगी। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि, 14 जून तक पश्चिमी यूपी में इस भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

इन जिलों में जारी किया अलर्ट

गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और आसपास के इलाकों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.बांदा, चित्रकूट, फ़तेहपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर और आसपास के इलाकों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इमरजेंसी में 11 महीने काटी जेल, 2 बार बने गुजरात के CM…जानें विजय रुपाणी की साधारण शुरुआत से शिखर तक पहुंचने का सफर