नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का शोर थम गया है। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच पीएम मोदी को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई है। भाजपा ने पोस्ट करके आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने विनेश फोगाट के नाम का गलत दुरुपयोग किया है। यह बेहद घृणित और निंदनीय है। दरअसल कांग्रेस ने अपने अकाउंट पर एक विनेश का एक वीडियो जारी किया है, जिसका थंबनेल बेहद शर्मनाक है।
इस वीडियो को लेकर कांग्रेस और जुलाना से प्रत्याशी विनेश फोगाट की भी आलोचना हो रही है। एक औरत होकर विनेश इस तरह के थंबनेल का उपयोग अपने खिलाफ कैसे करने दे सकती है। बता दें कि कांग्रेस के वीडियो ग्रैब में लिखा हुआ है कि मेरे साथ पूरी रात…वो मेरी रिकॉर्डिंग करना चाहते थे। मोदी का कॉल आया था, नीता अंबानी चाहतीं तो…! इस लाइन को लेकर सभी विनेश और कांग्रेस की जमकर लताड़ लगा रहे हैं।
‘मेरे साथ पूरी रात… वो मेरी रिकॉर्डिंग करना चाहते थे’
राजनीति, चुनाव, खेल, खिलाड़ी, हार-जीत सब एक तरफ़ है।
लेकिन कांग्रेस ने अपनी कुंठा निकालने के लिए विनेश फोगाट के नाम का दुरुपयोग बेहद घृणित तरीक़े से किया है। यह एक तरह से विनेश फोगाट जी का उत्पीड़न करने जैसा कृत्य है। एक… pic.twitter.com/xbCmbgU5yu
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) October 3, 2024
इन सबके बीच बीजेपी करके कहा है कि राजनीति, चुनाव, खेल, खिलाड़ी, हार-जीत सब एक तरफ़ है। लेकिन कांग्रेस ने अपनी कुंठा निकालने के लिए विनेश फोगाट के नाम का दुरुपयोग बेहद घृणित तरीक़े से किया है। यह एक तरह से विनेश फोगाट जी का उत्पीड़न करने जैसा कृत्य है। एक महिला पहलवान का भी अपमान है। बाक़ी सब एक तरफ़ किंतु एक महिला होने के नाते ही यह पर्याप्त वजह है कि विनेश फोगाट को अपने आत्मसम्मान में कांग्रेस पार्टी से तुरंत इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। यह कांग्रेस की शर्मनाक करतूत है।
हिजबुल्लाह समर्थक मुसलमानों पर कहर बनकर टूटे योगी, कर दिया तगड़ा इंतजाम!
अल्लाह खामनेई की हिफाजत करें! ईरान के लिए आज विशेष नमाज पढ़ेंगे भारतीय मुसलमान