मेरठ/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से आजकल अजीबोगरीब घटनाएं सामने आ रही है। कभी कोई पत्नी का क़त्ल कर दे रहा तो कभी सांप से डसवा देता है। इसी बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बताया जाता है कि मौलाना पति की दाढ़ी से घिन खाकर एक पत्नी अपने देवर के साथ भाग गई। अब महिला अचानक से लौट आई है। उसने घर आकर खूब हंगामा किया है और कई आरोप लगाए हैं।
देवर संग फरार हुई महिला का कहना है कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। उसकी ननद उसके साथ मारपीट करती है। वह अपने देवर के साथ बहुत खुश है और उसी से निकाह करना चाहती है। घटना मेरठ के उज्जवल गार्डन का है। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद वह घर लौट आई। महिला का कहना है कि उसे अपनी पति की मर्दांगगी पर शक था. इस वजह से उसे अपने देवर से मोहब्बत हो गई।
अर्शी नाम की महिला का कहना है कि वह अपने देवर साबिर के साथ रहना चाहती है क्योंकि उसका शौहर शारीरिक तौर पर कमजोर है। अर्शी 3 महीने से घर से ग़ायब थी। अचानक छोटे भाई के साथ बीबी को देखकर शौहर सारिक भड़क गया। उसने पुलिस को बुलाया। पुलिस के सामने भी महिला देवर के साथ रहने पर अड़ी रही। अर्शी का कहना है कि दाढ़ी वाला मैटर गलत है। असल मामला शारीरिक कमजोरी का है।