Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • शौचालय गई थी महिला, पीछे-पीछे पहुंचा देवर, हालत देखकर चिल्लाने लगा, मामला जानकर होश उड़ जाएंगे

शौचालय गई थी महिला, पीछे-पीछे पहुंचा देवर, हालत देखकर चिल्लाने लगा, मामला जानकर होश उड़ जाएंगे

फतेहपुर के एक इलाके में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। जहां एक महिला शौच के लिए घर से निकली लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो उसका देवर उसे खोजते हुए खेत की तरफ गया और फिर उसने जो देखा, आइए जानते हैं पूरा मामला।

UP Fatehpur crime
inkhbar News
  • Last Updated: December 30, 2024 12:57:49 IST

नई दिल्लीः यूपी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के लहसी गांव में शनिवार शाम करीब चार बजे हड़कंप मच गया जब 35 वर्षीय मीना कुमारी का शव खेत में मिला।  मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस का दावा है कि उन्हें कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

शौच के लिए गई थी महिला

मीना कुमारी शनिवार को दोपहर घर से शौच के लिए जाने को कहकर घर से निकली थी। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं आई तो उसका देवर उसे ढ़ूंढ़ने गया। घर से चार सौ मीटर दूर मनोहर लाल के खेत में खून से लथपथ मीना का शव मिला। शव के पास ही में प्लास्टिक का डब्बा भी था। अपनी भाभी को देखकर वह बेहोश हो जाता है, जिसके बाद गांव वाले आ जाते हैं और देवर भाभी-भाभी चिल्लाते हुए जोर-जोर से रोने लगता है।

भाभी की हत्या

देखते ही देखते खेत के पास लोग जमा हो गए। शव पर चोट के कई निशान थे, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मीना देवी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस ने मृतका के देवर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

मृतका के तीन बच्चे

मृतका के पति परशुराम ने करीब तीन साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के दो बेटे आशीष 17 साल, नैतिक 10 साल और एक बेटी शिवानी 12 साल है। आशीष पंजाब में काम करता है, शिवानी घर के काम और खेती में मां की मदद करती है। नैतिक गांव के स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। मृतका बंटवारे में मिली साढ़े तीन बीघा जमीन पर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी।

Also Read- प्रेमिका की शादी में घुसा सनकी आशिक, परिवार ने निकला बाहर, फिर हुआ ये कांड

कैमरा नहीं था मनमोहन के अस्थि विसर्जन में, नहीं गए राहुल-प्रियंका,कांग्रेस की करतूत पर छी-छी करने लगे लोग