नई दिल्ली। महाकुंभ मेला खत्म होने में सिर्फ 8 दिन शेष बचे हैं लेकिन लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही। पिछले 37 दिनों में 54 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। लग रहा था कि वीकेंड के बाद भीड़ कम हो जाएगी लेकिन सोमवार को 1 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाईं। मंगलवार को भी चारों तरफ भीड़ ही भीड़ दिख रही है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक 35.96 लाख श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
पवन कल्याण लगाएंगे डुबकी
इससे पहले सोमवार रात नैनी नया ब्रिज, फाफामऊ इलाकों में 10-12 किमी कारों की लंबी लाइनें लगी रही। 8 से 10 किमी तक का सफर तय करने में लोगों को 4 घंटे लग रहे थे। शटल बस और ई-रिक्शा चलने के बाद भी लोगों को 10-12 किमी पैदल चलना पड़ रहा है। पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण आज संगम में डुबकी लगाने जायेंगे।
26 तक संगम स्टेशन बंद
प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट भीड़ की वजह से जाम हैं। संगम स्टेशन को 26 फरवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है। वहां पर तैनात अफसरों की ड्यूटी बढ़ाकर 27 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। संगम नोज पर लोगों की इतनी भीड़ है कि सेना के जवान के भी पसीने छूट रहे हैं। लोग उनकी बातों को भी अनसुना करके जैसे-तैसे आगे बढ़ रहे हैं।
राम मंदिर पहुंची भीड़ पर गिरा ड्रोन, प्रयागराज के बाद अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश?
अचानक हुई घर से गायब…18 साल की जवान लड़की ने अधेड़ उम्र के आदमी से रचाई शादी, सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश