Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • बिहार में BJP नेता के मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने सिर में गोली मारकर चाक़ू से किया ताबड़तोड़ हमला

बिहार में BJP नेता के मर्डर से हड़कंप, बदमाशों ने सिर में गोली मारकर चाक़ू से किया ताबड़तोड़ हमला

पटना। बिहार में भाजपा नेता के मर्डर से हड़कंप मच गया है। राजधानी पटना में बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने आज सुबह 4 बजे हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के मंगल तालाब के नजदीक रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास हुई है। श्याम सुन्दर ऑटो लेने पहुंचे थे तभी […]

Shyam Sundar
inkhbar News
  • Last Updated: September 9, 2024 09:06:50 IST

पटना। बिहार में भाजपा नेता के मर्डर से हड़कंप मच गया है। राजधानी पटना में बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने आज सुबह 4 बजे हत्या कर दी। घटना पटना सिटी के मंगल तालाब के नजदीक रामदेव महतो सामुदायिक भवन के पास हुई है। श्याम सुन्दर ऑटो लेने पहुंचे थे तभी कुछ बदमाशों ने उनके गले से चेन छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। श्याम सुन्दर पटना सिटी के नगर मंडल अध्यक्ष पद पर थे।

रिश्तेदारों को गए थे छोड़ने

जानकरी के मुताबिक बीजेपी नेता के बेटे का रविवार को छेका था। वो सुबह अपने रिश्तेदारों को ऑटो पकड़ाने पहुंचे थे। वहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने उन्हें जान से मार दिया। इस मामले में पुलिस ने अब तक चुप्पी साध रखी है। बताया जा रहा है कि घटना के तीन घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसे लेकर लोगों में काफी गुस्सा है।

चाक़ू से ताबड़तोड़ वार

मुन्ना शर्मा जब घर लौट रहे थे तभी अपराधी ने उन्हें पकड़ लिया। उनके गले से सोने की चेन लूटने लगे। विरोध करने पर एक अपराधी ने उनके सिर में गोली मार दी। दूसरे अपराधी ने चाक़ू से ताबड़तोड़ वार किया। वो घायल होकर सड़क पर गिर गए। सुबह मॉर्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने उन्हें इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

हरियाणा कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, गन्नौर से कुलदीप शर्मा को टिकट, तोशाम में भिड़ेंगे भाई-बहन, दुष्यंत घिरे