Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सहारनपुर में मचा हड़कंप, बीजेपी नेता ने पत्नी और 3 बेटों को मार दी गोली, 2 की मौत 2 गंभीर

सहारनपुर में मचा हड़कंप, बीजेपी नेता ने पत्नी और 3 बेटों को मार दी गोली, 2 की मौत 2 गंभीर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां भाजपा के एक नेता ने अपनी पत्नी और 3 बेटों को गोली मार दी है।

Saharanpur
inkhbar News
  • Last Updated: March 22, 2025 15:53:42 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां भाजपा के एक नेता ने अपनी पत्नी और 3 बेटों को गोली मार दी है। दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भाजपा नेता गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेता की पहचान भाजपा सहारनपुर जिला कार्यकारिणी के सदस्य योगेश रोहिला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मानसिक बीमारी से ग्रसित था। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस घटना की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर के गंगोह क्षेत्र के सांगाठेड़ा गांव में रहने वाले भाजपा नेता द्वारा इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे जिले में हड़कंप मच गया।

खुद जाकर पड़ोसियों को बताया

आनन-फानन में एसपी ग्रामीण फोरेंसिक टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद योगेश रोहिल्ला ने खुद ही पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी है। यह सुनकर पड़ोसी भी हैरान रह गए और मौके पर जाकर हालात देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और भाजपा नेता को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी।

 

UP में कोई रेप करेगा तो सीधे ठोक देगी योगी की पुलिस, लड़की का बलात्कार करने वाले को भेजा जहन्नुम

नागपुर हिंसा में गई पहली जान, ICU में भर्ती इरफान अंसारी ने तोड़ दिया दम