Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Weather Today: बारिश की बौछारें और सुहानी हवाएं, आज कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: बारिश की बौछारें और सुहानी हवाएं, आज कुछ ऐसा रहेगा राजधानी दिल्ली का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi Weather Today: उमसभरी गर्मी ने दिल्ली के लोगों को झुलसाकर रख दिया है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में जहाँ बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे वहीँ आज सुबह भी हलकी बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल कर रख दिया।

delhi weather
inkhbar News
  • Last Updated: June 26, 2025 06:24:57 IST

Delhi Weather Today: उमसभरी गर्मी ने दिल्ली के लोगों को झुलसाकर रख दिया है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में जहाँ बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे वहीँ आज सुबह भी हलकी बारिश ने मौसम के मिजाज को बदल कर रख दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौसम विभाग ने एक बार फिर राजधानी में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीँ, मौसम विभाग ने आज भी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उम्मीद है कि आज दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होगी।

आज भगवान विष्णु कर देंगे इन 5 राशियों को मालामाल, बाकियों का हाल होगा बेहाल, जानें क्या है आपका राशिफल?

जानिए राजधानी का तापमान

राजधानी में ही आज सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 88 फीसदी और न्यूनतम 73 फीसदी दर्ज किया गया।

जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि, गुरुवार को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। वहीँ दिन का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में इस बार मानसून समय से पहले ही आ गया। वहीँ कई दिनों सेब बारिश न होने के कारण लोग उमसभरी गर्मी का सामना कर रहे थे। लेकिन आज दिल्ली में हलकी बारिश पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी बमबारी में कितना हुआ नुकसान? ‘ट्रंप’ के दावों के बीच ईरान ने दिया जवाब, जानकर पूरी दुनिया हैरान