Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • राम मंदिर में रात नौ बजे के बाद नहीं होंगे वीआईपी दर्शन

राम मंदिर में रात नौ बजे के बाद नहीं होंगे वीआईपी दर्शन

अयोध्या: रात नौ बजे के बाद अब से राम मंदिर में वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। 9:15 बजे तक ही आम श्रद्धालु राम मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा राम मंदिर में शयन आरती के लिए पास भी अनिवार्य होगा। बिना पास के आप राम मंदिर में शयन आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे। […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2024 08:15:51 IST

अयोध्या: रात नौ बजे के बाद अब से राम मंदिर में वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। 9:15 बजे तक ही आम श्रद्धालु राम मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा राम मंदिर में शयन आरती के लिए पास भी अनिवार्य होगा। बिना पास के आप राम मंदिर में शयन आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे।

वीआईपी दर्शन पर रोक

जानकारी के मुताबिक सुबह 6:30 बजे से रात 10 बजे तक राम मंदिर में दर्शन का समय सारिणी प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जारी किया गया था। इस दौरान दो से ढ़ाई लाख भक्त रामलला के दरबार में रोजाना दर्शन करते थे। परंतु अब भक्तों की संख्या पहले की तुलना में आधी हो गई है। इस समय रोजाना 80 हजार से एक लाख श्रद्धालु राम मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अब रात नौ बजे के बाद श्रद्धालु राम मंदिर में वीआईपी दर्शन नहीं हो सकेंगे। 9:15 बजे तक ही आम श्रद्धालु भी राम मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।

शयन आरती के लिए पास जरूरी

इस मामले में राम मंदिर के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास का कहना है रामलला को शयन कराने की विधि रात 9:15 बजे से ही प्रांरभ होने जाती है। इसी कारण से 9:15 बजे तक जितने श्रद्धालु परिसर में रहते हैं उन्हें दर्शन कराया जाता है। श्रद्धालु रंग महल बैरियर से केवल नौ बजे तक ही जा सकते हैं। रामलला को विश्राम रात 10 बजे की शयन आरती के बाद करा दिया जाता है।

Also Read…

फिल्मों और एक्टिंग से कुछ समय तक दूरी बनाने वाला हैं मिर्जापुर 3 का ये खास किरदार