Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सड़कों पर लेट कर हाय-हाय करते ये लोग…हर्ष राज हत्याकांड पर ऐसा क्यों बोले तेजस्वी

सड़कों पर लेट कर हाय-हाय करते ये लोग…हर्ष राज हत्याकांड पर ऐसा क्यों बोले तेजस्वी

Harsh Murder Case In Patna पटना। राजधानी पटना में छात्र हर्ष राज की हत्या से हड़कंप मच गया है। इस हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसे लेकर राज्य में सियासत भी तेज हो गई है। इसी क्रम में राजद नेता व […]

(नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव)
inkhbar News
  • Last Updated: May 28, 2024 14:32:46 IST

Harsh Murder Case In Patna पटना। राजधानी पटना में छात्र हर्ष राज की हत्या से हड़कंप मच गया है। इस हत्या को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी और साजिशकर्ता चंदन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इसे लेकर राज्य में सियासत भी तेज हो गई है। इसी क्रम में राजद नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है।

सड़कों पर लेट कर हाय-हाय करते ये लोग

मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बहुत दुखद है। जब से NDA की सरकार आई है तब से कानून-व्यवस्था बद से बदत्तर होती जा रही है। जो दोषी हैं उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और जल्द से जल्द गिरफ्तारी भी होनी चाहिए। जहां भी बीजेपी शासित राज्य हैं वहां पर कानून-व्यवस्था बहुत खराब है। यह घटना अगर राजद के शासनकाल में होती तो बीजेपी वाले अब तक बवाल मचा कर रख देते। ये सड़कों पर लेट कर हाय-हाय कर रहे होते। आज कहां हैं ये लोग?

किस वजह से हुई हत्या

25 मई को वैशाली में हुई वोटिंग में हर्ष वोट देने गांव पहुंचे थे। उनके पिता अजीत कुमार ने कहा कि हर्ष छात्रसंघ का चुनाव लड़ना चाहता था। जानकारी के मुताबिक एक महीने पहले यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने डांडिया नाइट्स का आयोजन किया था। कहा जा रहा है कि इसमें मैनेजमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। पटना पुलिस ने भी शुरुआती जांच में यहीं कहा है कि पिछले साल दशहरे के समय दो गुटों में झड़प की बात सामने आई है।

 

पटना लॉ कॉलेज में छात्र की बेरहमी से हत्या, लाठी-डंडों और पत्थर से पीट कर मार डाला