Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • एक हिन्दू लड़के से शादी कर बहनों की तरह रहती हैं ये दो मुस्लिम सौंतने, नमाज के साथ पढ़ती हैं हनुमान चालीसा

एक हिन्दू लड़के से शादी कर बहनों की तरह रहती हैं ये दो मुस्लिम सौंतने, नमाज के साथ पढ़ती हैं हनुमान चालीसा

यूपी में रहने वाले तरुण गुप्ता ने दो मुस्लिम लड़कियों से शादी की है। युवक का कहना है कि ये दोनों शादियां उसकी किस्मत में थीं। साथ ही यह भी संयोग है कि उसकी दोनों पत्नियां मुस्लिम हैं।

UP Men married two Muslim girl
inkhbar News
  • Last Updated: December 17, 2024 16:48:29 IST

लखनऊः  लखनऊ की एक अजब-गजब लव स्टोरी इस समय सुर्खियों में बनी हुई है। अलग-अलग धर्मों की दीवार को तोड़कर तरुण गुप्ती ने दो शादियां की हैं। युवक का दावा है कि वह हिंदू है और उसने दो मुस्लिम लड़कियों से शादी की है। इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। युवक का कहना है कि ये दोनों शादियां उसकी किस्मत में थीं। साथ ही यह भी संयोग है कि उसकी दोनों पत्नियां मुस्लिम हैं।

बहनों की तरह रहती हैं पत्नियां

तीनों ने मिलकर अपनी प्रेम कहानी लोगों से शेयर की। उसकी दोनों ही पत्नियां बहनों की तरह रहती हैं लखनऊ के रहने वाले तरुण गुप्ता अपनी दो मुस्लिम पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते हैं। साल 2016 में तरुण ने अपनी पहली पत्नी को प्रपोज किया था। इसके बाद 2022 में दोनों ने शादी कर ली। एक साल बाद युवक की मुलाकात एक और लड़की से हुई। इसके बाद 2023 में तरुण ने दूसरी शादी कर ली। तरुण अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक ही घर में रहता है। जब दोनों पत्नियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे दोनों बहनों की तरह रहती हैं। साथ ही उन्हें दोस्तों की कमी नहीं है।

नमाज के साथ करती हैं आरती

युवक की दोनों मुस्लिम पत्नियां नमाज भी पढ़ती हैं। इसके अलावा दोनों हिंदू धर्म को भी मानती हैं। उन्हें हिंदू मंत्र पढ़ने में भी कोई दिक्कत नहीं है। जब दोनों से कैमरे के सामने जय श्री राम बोलने को कहा गया तो दोनों ने बेखौफ होकर कह दिया। युवक की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो गई। हालांकि कई लोगों ने कहा कि वे तीनों हिंदू हैं और सिर्फ वायरल होने के लिए झूठी कहानी बना रही हैं। कई लोगों ने लिखा कि अगर यह सच है तो इन लड़कियों को अब मुस्लिम नहीं कहा जा सकता। अब वे हिंदू बन गई हैं।

ये भी पढ़ेंः- अमित शाह बोले सरकार ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ विधेयक JPC को सौंपेगी