Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए हदें पार कर गया यह शख्स, जिन्न के साथ मिलकर बच्ची के साथ किया ऐसा काम यूपी में हड़कंप

सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए हदें पार कर गया यह शख्स, जिन्न के साथ मिलकर बच्ची के साथ किया ऐसा काम यूपी में हड़कंप

लखनऊ से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। एक व्यक्ति ने जिन्न के कहने पर बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति मर्दाना ताकत बढ़ाना चाहता था। घटना के बारे में सुनकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज़ खुलासे किए हैं।

Lucknow JInn
inkhbar News
  • Last Updated: February 7, 2025 10:43:42 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। एक व्यक्ति ने जिन्न के कहने पर बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति मर्दाना ताकत बढ़ाना चाहता था। घटना के बारे में सुनकर लोगों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। व्यक्ति की पत्नी ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज़ खुलासे किए हैं।

घर में था जिन्न

घटना दुबग्गा थाना क्षेत्र का है। DCP पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक आरोपी सोनू ने तंत्र मंत्र में पड़कर बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ में उसने कहा कि 4 महीने पहले उसकी मुलाकात बिना हाथ पैर के तांत्रिक से हुई थी। उसने कहा था कि अगर किसी बच्चे की बलि दे दोगे तो हमेशा जवान रहोगे। मर्दाना ताकत बढ़ जाएगी। सोनू ने फिर 8 साल की बच्ची का अपहरण किया, पूजन करके कलावा बांधा और फिर बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ के बाद घर जाकर उसने फांसी लगा ली।

 

नेतन्याहू ने ट्रंप को दिया ऐसा गिफ्ट, देख कर कांप गया हिजबुल्लाह, बिलबिला उठे मुस्लिम देश

फोन में रखता था गंदे वीडियो

सोनू मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है। लखनऊ में आम्रपाली योजना के तहत किराए के मकान में रहता था। सोनू की पत्नी जुगनू ने पुलिस को बताया कि उसके पति को एक तांत्रिक ने जिन्नाद दिया था। जिन्न हमेशा उनलोगों के साथ में रहता था। उसने सोनू को कहा कि बच्चे की बलि देने से तुम मर्दाना ताकत के स्वामी बन जाओगे। हमेशा जवान बने रहोगे। पुलिस जांच में उसके फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो और मैसेज मिले हैं। वह यौन कुंठा से ग्रसित बताया जाता है।

 

अपने आप की भी नहीं सुनते नेतन्याहू! युद्ध विराम की ऐसी तैसी कर हिजबुल्लाह पर बरसाए बम के गोले, दहशत में मुस्लिम देश

 

ईरान में हिजाब बैन: नंगे होकर पुलिस की गाड़ी पर चढ़ गई मुस्लिम महिला, बोली क्या करोगे, Video देखकर उड़ जाएंगे होश