Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मुस्कान से भी बड़ी जल्लाद निकली मेरठ की यह महिला, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या फिर 10 बार सांप से डसवाया

मुस्कान से भी बड़ी जल्लाद निकली मेरठ की यह महिला, बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या फिर 10 बार सांप से डसवाया

हाल ही में एक खबर आई थी कि मेरठ में एक युवक की मौत सांप के डसने से हो गई। सांप ने युवक को एक या दो बार नहीं बल्कि 10 बार डसा था। उसके शरीर पर 10 जगह डसने के निशान भी मिले। अब इस मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है।

Meerut Snake Bite Case
inkhbar News
  • Last Updated: April 17, 2025 11:29:48 IST

मेरठ। हाल ही में एक खबर आई थी कि मेरठ में एक युवक की मौत सांप के डसने से हो गई। सांप ने युवक को एक या दो बार नहीं बल्कि 10 बार डसा था। उसके शरीर पर 10 जगह डसने के निशान भी मिले। अब इस मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक युवक की जान सांप के डसने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई है। उसकी पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर सोते हुए पति का गला दबा दिया। फिर लाश के नीचे सांप को दबा दिया। दबे होने की वजह से सांप ने रात में युवक को 10 बार डस लिया।

पकड़ी गई पत्नी

घटना के बाद प्रेमी को वहां से भगा दिया और खुद दूसरे कमरे में सोने चली गई। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। उसके हाथ के नीचे जिंदा सांप दबा हुआ था। शरीर पर सांप के काटने के निशान देखकर परिवार के लोगों ने सोचा कि युवक की मौत सांप के काटने से हुई है। बुधवार देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि युवक की मौत दम घुटने से हुई है। इसके बाद पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जानिए पूरा मामला

अमित उर्फ ​​मिक्की बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का रहने वाला था। वह चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। शादीशुदा मिक्की के 3 बच्चे भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अमित मजदूरी करता था। रोजाना की तरह वह शनिवार की रात 10 बजे मजदूरी कर घर लौटा था। घर आकर उसने खाना खाया और सो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब परिवार के लोग उसे जगाने उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही है। बार-बार बुलाने पर भी वह नहीं उठा। जब परिवार के लोगों ने उसे हिलाया तो पाया कि उसके शरीर के नीचे सांप बैठा हुआ है।

 

…जब सॉलिसिटर जनरल ने वक्फ पर सुनवाई कर रही पीठ की निष्पक्षता पर उठा दिये सवाल, CJI कानून को रोकते रोकते कैसे रुक गये?