Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली पुलिस को ठिकाने लगाने की धमकी देना अमानतुल्लाह खान को पड़ा भारी, 3 राज्यों में ढूंढ रही फोर्स

दिल्ली पुलिस को ठिकाने लगाने की धमकी देना अमानतुल्लाह खान को पड़ा भारी, 3 राज्यों में ढूंढ रही फोर्स

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आप विधायक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक आरोपी को भगाने में मदद की है। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। FIR के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हो गए।

amantullah khan
inkhbar News
  • Last Updated: February 12, 2025 09:45:15 IST

नई दिल्ली। ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगी हुई है। विधायक की गिरफ्तारी के बाद उनके ऊपर मकोका लगाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीम उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली के अलग अलग ठिकानों पर रेड डाल रही है।

मकोका लगाने की तैयारी

सूत्रों की माने तो अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद उनपर मकोका लगाया जा सकता है। विधायक के फोन की आखिरी लोकेशन मीठापुर में मिली थी उसके बाद से फोन बंद आ रहा है। कहा जा रहा है कि पुलिस को शक है कि आम आदमी पार्टी के कुछ नेता अमानतुल्लाह खान की मदद कर रहे हैं।

आरोपी को था भगाया

सोमवार को दिल्ली पुलिस ने आप विधायक पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एक आरोपी को भगाने में मदद की है। दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। FIR के बाद से अमानतुल्लाह खान फरार हो गए। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। FIR में भी पुलिस ने कई संगीन इल्जाम लगाए हैं।

जिंदा नहीं बच पाओगे

FIR के मुताबिक जब पुलिस शावेज़ को पकड़ने गई तो अमानतुल्लाह खान अपने 20-25 समर्थकों के साथ आ धमके और धमकाने लगे। उन्होंने क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से कहा कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहां आने की। ये हमारा इलाका है, यहां से निकल जाओ वरना जिंदा बचकर नहीं जाओगे। हमारी एक आवाज पर इतने लोग इकट्ठे हो जाएंगे कि पता भी नहीं चलेगा कि तुम कहाँ गए हो। वर्दी उतरवा दूंगा। मेरे पर एक और केस लगने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।तुम्हारा यहीं पर काम करवा दूंगा और गवाह भी नहीं मिलेगा। मैं पुलिस और कोर्ट को नहीं मानता हूं।

Tags