नई दिल्ली: आज 18 फरवरी दिन मंगलवार को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर रहा है। दिनभर चित्रा नक्षत्र के बाद स्वाति नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। चंद्रमा और शुक्र छठे और आठवें भाव में स्थित रहेंगे, जिससे वसुमति योग बन रहा है। यह योग विशेष रूप से मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालों के लिए फलदायी साबित होगा। आइए जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
आज कार्यक्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी। शाम को दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद अनुभव होंगे, लेकिन व्यापार में सतर्कता बरतनी होगी।
सफलता पाने के लिए आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को महिला मित्र से आर्थिक लाभ मिल सकता है। छात्रों को ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। शाम को सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने से लाभ होगा।
आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटे-छोटे लाभ मिलते रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। दांपत्य जीवन में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं।
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से समर्थन मिलेगा। निवेश में सावधानी बरतें। समाज में आपके काम की सराहना होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
सेहत में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। व्यापार में लाभ पाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे। अनजान व्यक्ति से लेन-देन में सतर्कता रखें।
कार्य में सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण काम खुद करने की कोशिश करें। छात्रों को शिक्षकों से मार्गदर्शन मिलेगा। पुरानी समस्या का समाधान संभव है।
परिवार में तनाव रह सकता है। दिनभर दूसरों की मदद में समय बीतेगा। नौकरी में अधिकारियों से समर्थन मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
कार्यस्थल पर सतर्क रहें। सहकर्मी परेशानी पैदा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ है। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।
लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता की सेहत में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
भावुकता हावी रह सकती है। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे।
सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। अप्रत्याशित लाभ संभव है। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।
दिन व्यस्त रहेगा। संतान संबंधी समस्या का समाधान मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें: आगरा में ताज महोत्सव नहीं देखा तो क्या देखा … , बॉलीवुड स्टार्स करेंगे शिरकत