Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • आधी रात को भतीजी के कमरे में घुसा चाचा, चुपके से बिस्तर पर बैठकर दबाया मुंह और फिर…

आधी रात को भतीजी के कमरे में घुसा चाचा, चुपके से बिस्तर पर बैठकर दबाया मुंह और फिर…

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। 20 साल की युवती के साथ उसके चाचा ने रेप करने की कोशिश की। चाचा को अपने साथ गन्दी हरकत करते हुए देखकर पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके […]

Rape
inkhbar News
  • Last Updated: November 13, 2024 09:20:30 IST

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। 20 साल की युवती के साथ उसके चाचा ने रेप करने की कोशिश की। चाचा को अपने साथ गन्दी हरकत करते हुए देखकर पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया। परिवार वालों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई की लेकिन वो खुद को छुड़ाकर भाग गया।

जानिए पूरा मामला

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय पीड़िता अपने परिवार के साथ नरेला में रहती है। 10 नवंबर की सुबह साढ़े 4 में पुलिस को सूचना मिली कि दो लोगों के मारपीट में घायल होने के बाद महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जब वहां पहुंचीं तो पीड़िता ने बताया कि रविवार तड़के उसके चाचा घर में घुस आए। उसके कमरे में जाकर बिस्तर पर बैठ गए और मुँह दबाकर रेप करने की कोशिश की।

धक्का देकर भागा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि किसी तरह उसने अपने चाचा का हाथ हटाकर शोर मचाया। शोर की आवाज सुनकर उसके दादा जाग गए तभी आरोपी वहाँ से भागा। दादा ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने उन्हें धक्का दे दिया और जोर से कमर पर लात मारा। पीड़िता की मां भी तब तक वहां पहुँच गई और आरोपी के साथ उनकी भी हाथापाई हुई। पुलिस ने बयान के आधार पर FIR कर लिया है।

 

बलात्कार के बदले महिलाओं का बलात्कार कराने वाला खूंखार तानाशाह भारत के PM का नाम सुनकर क्यों कांपा?