Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट, पीडीए फॉर्मूला पर मांगे वोट

UP उपचुनाव के लिए सपा ने जारी की 6 प्रत्याशियों की लिस्ट, पीडीए फॉर्मूला पर मांगे वोट

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन सियासी पारा अभी से चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 10 में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा की इस घोषणा ने सभी को चौंका दिया है। छह प्रत्याशियों की पहली सूची में करहल सीट […]

Akhilesh yadav
inkhbar News
  • Last Updated: October 9, 2024 12:52:24 IST

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन सियासी पारा अभी से चढ़ गया है। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को 10 में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सपा की इस घोषणा ने सभी को चौंका दिया है। छह प्रत्याशियों की पहली सूची में करहल सीट से प्रत्याशी के नाम का भी ऐलान किया गया है। सपा ने करहल से तेज प्रताप यादव,  सीसामऊ से नसीम सोलंकी, फूलपुर से मुस्तफा सिद्दकी, मिल्कीपुर से अजीत प्रसाद, कटेहरी से शोभावती और मंझवा से डॉ ज्योति बिंद को टिकट दी है।

 

SP Candidate List

SP Candidate List

इन 4 सीटों पर प्रत्याशियों ने नाम पर होल्ड 

सपा ने मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद सदर और अलीगढ़ की खैर सीट पर प्रत्याशियों के नाम होल्ड पर रखे हैं। कुंदरकी में वर्क परिवार अपने करीबी के लिए पैरवी कर रहा है, जबकि मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन यहां से अपने लिए टिकट चाहते हैं। इसी तरह अलीगढ़ और मीरापुर में भी मुकाबले की स्थिति है। सपा गाजियाबाद सदर सीट कांग्रेस को दे सकती है। हालांकि कांग्रेस की मांग 5 सीटों की है।

ये भी पढ़ेः- J&K: आतंकियों ने सेना के दो जवानों को किया किडनैप, एक ने भाग कर बचाई जान दूसरे का गोलियों से छलनी शव मिला

हरियाणा में प्रचंड हार के बाद रो पड़े हुड्डा! देखकर मोदी भी लगा लेंगे गले