Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश : कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सख्त, 15 IPS अफसरों का किया तबादला

उत्तर प्रदेश : कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सख्त, 15 IPS अफसरों का किया तबादला

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ की सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार की देर रात 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला किया है। इसमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी शाम‍िल हैं। इन क्षेत्रों में मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए […]

Chief Minister Yogi adityanath
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2022 21:00:44 IST

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ की सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार की देर रात 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला किया है। इसमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी शाम‍िल हैं। इन क्षेत्रों में मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं।

अधकारियों का हुआ तबादला

सुलतानपुर पुलिस अधीक्षक व‍िप‍िन कुमार म‍िश्रा च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा के पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर भेजे गए है। च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में तैनात एसके भगत को पुल‍िस महान‍िरीक्षक भवन एवं कल्‍याण मुख्‍यालय लखनऊ भेजा गया है। राकेश प्रकाश‍ स‍िंह को सीतापुर से ट्रांसफर कर मिर्जापुर का पुल‍िस उप महान‍िरीक्षक बनाकर भेजा गया है।

मऊ से लेकर मिर्ज़ापुर तक

मऊ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से तैनात अविनाश पांडे को चंद्रभान की जगह मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। मिर्जापुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक आरके भरद्वाज को बस्ती पर‍िक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक मोदक राजेश डी राव को लखनऊ सीबीसीआईडी पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सब बदले

वर्तमान में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र में तैनात अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक कवीन्‍द्र प्रताप सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनाती दी गई है।

सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात अमित कुमार आनंद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।सूर्यकांत त्रिपाठी की वर्तमान तैनाती मेरठ में सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी में है।उन्हें पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी बनाया गया है।वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त सुभाष चंद्र दुबे पुलिस उप महानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ बनाए गए हैं।

India Presidential Election: जानिए राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें