UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ एक होटल में पहुंच गई। ये मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिला के पति ने पुलिस के साथ मिलकर उसे रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला होटल की छत से कूदकर भाग निकली। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब ये सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, महिला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है और उसका अपने पति से अक्सर विवाद होता रहता था। विवाद को निपटाने के लिए एसपी ऑफिस स्थित महिला प्रकोष्ठ की ओर से पति-पत्नी को कई बार काउंसलिंग के लिए भी बुलाया गया था। वह तीसरी बार महिला प्रकोष्ठ से मध्यस्थता के बाद वापस लौट रही थी। वापस लौटते समय महिला बागपत से बड़ौत जाने वाली बस में सवार हुई और फिर बड़ौत पहुंचकर वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर एक होटल में पहुंच गई, जिसका संचालन हॉलिडे होटल के नाम से किया जा रहा है।
महिला के पति ने चुपके से उसका पीछा किया और डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। जैसे ही पुलिस होटल में पहुंची तो महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से होटल की करीब 12-13 फीट ऊंची छत से छलांग लगा दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई। महिला के कूदने का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
UP के बागपत जिले के बड़ौत में प्रेमी संग पत्नि को उसके पति ने रंगे हाथ पकड़ने के लिए OYO होटल रूम में दस्तक दी तो विवाहिता ने होटल रूम की खिड़की से छलांग लगा दी। #viralvideo pic.twitter.com/p5RkBm22VK
— Adnan ( NDTV) (@hapurndtv) June 18, 2025
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और होटल की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या होटल ने महिला और उसके प्रेमी की आईडी वेरीफाई की थी, अगर की थी तो होटल ने दोनों को कमरा कैसे दे दिया।