Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • नोएडा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 महीने में 74,550 लोगों को बनाया अपना शिकार, हर रोज के मामले जान होश उड़ जाएंगे

नोएडा में आवारा कुत्तों का कहर, 5 महीने में 74,550 लोगों को बनाया अपना शिकार, हर रोज के मामले जान होश उड़ जाएंगे

Gautam Budh Nagar dog bites: यूपी के नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक सबसे चरम पर है। साथ ही पालतू कुत्तों के काटने के मामले भी कम नहीं हैं। आये दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं इतनी बढ़ रही हैं कि लोग परेशान हैं। कई सोसायटी और सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों के हमले के खौफनाक […]

Gautam Budh Nagar dog bites (नोएडा में आवारा कुत्तों ने 74,550 लोगों को बनाया अपना शिकार)
inkhbar News
  • Last Updated: June 22, 2025 20:45:21 IST

Gautam Budh Nagar dog bites: यूपी के नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक सबसे चरम पर है। साथ ही पालतू कुत्तों के काटने के मामले भी कम नहीं हैं। आये दिन कुत्तों के काटने की घटनाएं इतनी बढ़ रही हैं कि लोग परेशान हैं। कई सोसायटी और सार्वजनिक जगहों पर कुत्तों के हमले के खौफनाक वीडियो और घटनाएं सामने आई हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुत्तों के काटने की वजह से हर दिन करीब 500 लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं।

पिछले कुछ महीनों से नोएडा के लोग डरे हुए हैं। उन्हें घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। इस डर की वजह से बच्चों ने घर के बाहर खेलना बंद कर दिया है, उन्हें स्कूल जाने में डर लग रहा है। बच्चे ही नहीं, बल्कि बड़े और महिलाएं भी डरी हुई हैं। लोग घर से अकेले निकलने में डर रहे हैं। नोएडा के लोगों में डर और दहशत की वजह कुत्तों का आतंक है। सुबह सूरज निकलते ही कुत्तों के काटने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर रात तक नहीं थमता। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर में रोजाना तकरीबन 500 लोगों को कुत्ते अपने जबड़े तले दबाते हैं उन्हें बेरहमी से काट लेते हैं।

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

महज पांच महीने में 74550 मामले

गौतमबुद्ध नगर के डिप्टी सीएमओ टीकम सिंह के मुताबिक पिछले 5 महीने में 74550 कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आई हैं। यानी जनवरी 2025 से मई 2025 तक 74550 लोगों को कुत्तों ने बुरी तरह काटा है। यानी हर दिन करीब 500 लोग कुत्तों के काटने का शिकार बन रहे हैं।

नोएडा में कुत्तों के काटने के डरावने आंकड़े सामने आए हैं। जनवरी में 13559, फरवरी में 15830, मार्च में 15131, अप्रैल में 15286 और मई में 14744 लोगों को कुत्तों ने काटा।

पालतू कुत्ते भी नहीं हैं इस मामले में पीछे

गौरतलब वाली बात यह है कि 52700 से ज़्यादा मामले आवारा कुत्तों के काटने के हैं, वहीँ 16400 से ज़्यादा मामले पालतू कुत्तों के काटने के सामने आए हैं। इसका मायने यह है कि पालतू कुत्ते भी अपने मालिकों, घर में आने वाले लोगों या बाहरी लोगों पर हमला कर रहे हैं और उन्हें काट रहे हैं।

नोएडा में लोग जानवरों के हमलों से बहुत परेशान हैं। बिल्लियों के काटने के 1100 से ज़्यादा और बंदरों के काटने के करीब 3800 मामले सामने आए हैं। ये सभी आंकड़े पिछले पांच महीनों के हैं।

‘पार कर दी लक्ष्मण रेखा, अब…’, अमेरिका के हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री ने दी खुली धमकी, शुरू होने जा रहा थर्ड वर्ल्ड वॉर?