Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • निकिता का पति अतुल सुभाष के महिलाओं से संबंधों पर सनसनीखेज खुलासा, मुझसे मन नहीं भरा तो 3 लड़कियों को…

निकिता का पति अतुल सुभाष के महिलाओं से संबंधों पर सनसनीखेज खुलासा, मुझसे मन नहीं भरा तो 3 लड़कियों को…

जौनपुर फैमिली कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, निकिता ने जज को बताया था कि अतुल अपनी गर्लफ्रेंड हिना छाबड़िया को पैसे भेजता है जो बेंगलुरु में रहती है।

Atul Subhash and Nikita Singhania
inkhbar News
  • Last Updated: December 26, 2024 18:01:02 IST

लखनऊ : बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस ने एक नया मोड़ लिया है. यूपी के जौनपुर फैमिली कोर्ट से मिले दस्तावेजों के मुताबिक निकिता सिंघानिया ने अतुल पर अपनी गर्लफ्रेंड को पैसे भेजने का आरोप लगाया था. इससे पहले भी निकिता ने कहा था कि अतुल के तीन लड़कियों से संबंध थे. अतुल ने कोर्ट के सामने इन आरोपों से इनकार किया था।

GF पैसे भेजता था

जौनपुर फैमिली कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, निकिता ने जज को बताया था कि अतुल अपनी गर्लफ्रेंड हिना छाबड़िया को पैसे भेजता है जो बेंगलुरु में रहती है। एक बार मैंने खुद अतुल को हिना के एचडीएफसी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते देखा था। मेरी आंखें इसका सबूत हैं। इस बात को लेकर हमारे बीच झगड़ा भी हुआ था।

अतुल ने कोर्ट में इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उसने कहा कि निकिता झूठ बोल रही है। उसने कभी हिना को पैसे नहीं भेजे। वह उसके दोस्त की पत्नी है। उसने ही निकिता को उन दोनों से मिलवाया था। इसके बाद अतुल ने निकिता पर आरोप लगाया कि मेरी पत्नी का खुद रोहित निगम नाम के लड़के से अफेयर है। रोहित की वजह से हमारे बीच कई बार झगड़े हुए। फिर भी निकिता उससे बात करती है।

अतुल के आरोपों पर निकिता ने कहा- रोहित मेरे पिता के दोस्त का बेटा है। रोहित 2021 में मेरे घर आया करता था। उस समय मेरी मां भी उसके साथ थी। वह हमारा पारिवारिक मित्र है। मेरा ब्वॉयफ्रेंड नहीं। अगर वह मेरा ब्वॉयफ्रेंड होता तो मैं उसे अतुल के सामने घर क्यों बुलाती।

बेंगलुरु जेल में बंद

निकिता सिंघानिया पर अतुल को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। वह फिलहाल बेंगलुरु जेल में बंद है। 9 दिसंबर को अतुल सुभाष ने 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर अपनी जान दे दी। पत्नी निकिता, सास, साले और चाचा ससुर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया। फिर पुलिस ने अतुल के भाई विकास की शिकायत पर मामला दर्ज किया।

कोर्ट में सुनवाई कब

इस सिलसिले में निकिता, निशा और अनुराग को गिरफ्तार किया गया। फिर उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तीनों आरोपियों को 31 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। चौथे आरोपी निकिता के चाचा को पुलिस गिरफ्तार कर पाती, इससे पहले ही उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई।

यह भी पढ़ें :-

सांसद इकरा हसन ने इमरान प्रतापगढ़ी के साथ के संबंधो पर तोड़ी चुप्पी, मेरा उनका अफेयर…

बेटी के प्रेमी ने खेला खुनी खेल, मां का पकड़ा पैर और मफलर की आड़ में किया गंदा काम

योगी सरकार भी अंबेडकर विवाद में कूदी, कर दिया ऐसा ऐलान करोड़ों रुपये का खुला राज!