Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • प्रयागराज में निकाली गई पेशवाई और किन्नर अखाड़े की देव यात्रा, संतों ने दिखाए करतब

प्रयागराज में निकाली गई पेशवाई और किन्नर अखाड़े की देव यात्रा, संतों ने दिखाए करतब

आज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की छावनी प्रवेश यानी पेशवाई और किन्नर अखाड़े की देव यात्रा निकाली गई।

Mahakumbh Yatra 2025: Dev Yatra of Kinnar Akhara
inkhbar News
  • Last Updated: December 14, 2024 20:16:42 IST

लखनऊ : महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो रहा है। इससे एक महीने पहले ही देशभर से साधु-संतों का प्रयागराज पहुंचना शुरू हो गया है। आज श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े की छावनी प्रवेश यानी पेशवाई और किन्नर अखाड़े की देव यात्रा निकाली गई।

महादेव के लगाए नारे

साधु-संतों ने हर-हर महादेव के नारे के साथ यात्रा शुरू की। इसमें भारत के कई राज्यों के साथ-साथ विदेशों से अखाड़ों के करीब 5 हजार पदाधिकारी और संत शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों के साथ साधु-संतों ने महाकुंभ नगर में प्रवेश किया।

दिखाए करतब

यह यात्रा यमुना किनारे स्थित मौजगिरी आश्रम से शुरू हुई। इसमें चांदी के सिंहासन पर महामंडलेश्वर छत्र और चंवर के साथ चले थे। संत शंख बजाते हुए और अपने करतब दिखाते हुए चल रहे थे। यात्रा जहां-जहां से गुजरी, लोग संतों पर फूल बरसाते और उनका आशीर्वाद लेते नजर आए।

 

सैकड़ों साधु-संत उपस्थित रहे

सबसे आगे जूना अखाड़े के देवता भगवान दत्तात्रेय थे, उनके पीछे धर्म ध्वज और आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज थे।महाराज के पीछे किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरि और सैकड़ों साधु-संत थे।

 

डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी

इस बार महाकुंभ मेला 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहा है। यानी 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ मेले को शुरू होने में करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में मेला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इतना ही नहीं मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाइड की सुविधा भी मुहैया कराई गई है। पर्यटकों की जानकारी के लिए यहां डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छी मदद मिलेगी।

कब शुरू होगा मेला

महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान से होगी, जो 13 जनवरी 2025 को है। वहीं, कुंभ पर्व का समापन 26 फरवरी 2024 को महाशिवरात्रि के दिन आखिरी स्नान के साथ होगा। इस तरह महाकुंभ 45 दिनों तक चलता है, जिसकी भव्यता देखने लायक होती है।

लॉन्च हुई वेबसाइट

मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाई हैं। इसके लिए मेला प्रशासन की ओर से एक वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। इसमें टूर स्पॉट के अलावा टूर ऑपरेटरों के नंबर भी दिए गए हैं। किसी भी तरह की असुविधा के लिए टूर ऑपरेटर यहां कॉल कर सकते हैं। मेला प्रशासन की यह साइट है – https://kumbh.gov.in/en/touristguide

 

यह भी पढ़ें :-

 

पीएम मोदी ने लोकसभा में दिया जवाब, कांग्रेस ने शिकारी की तरह संविधान को शिकार बनाया