Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • किशोर ने किन्नरों पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

किशोर ने किन्नरों पर लगाया लिंग परिवर्तन कराने का आरोप, पढ़कर दंग रह जाएंगे आप

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक किशोर को जबरन किन्नर बनाने का मामला सामने आया है। जहां किशोर और उसके परिजनों ने किन्नरों पर ऑपरेशन कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। किशोर और उसके परिजनों ने सदर कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। किशोर अपने एक दोस्त के साथ जागरण और झांकियां में डांस करता था। पीड़ित परिजनों की तहरीर लेकर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

17 year old boy forcefully converted to transgender
inkhbar News
  • Last Updated: December 18, 2024 23:00:43 IST

लखनऊ : मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में एक किशोर ने इटावा के किन्नरों पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे बंधक बनाकर किन्नर बना दिया और अपने डॉक्टर से उसका लिंग कटवा दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसका परिचित एक युवक उसे किन्नरों के पास ले गया। किन्नरों ने उसे अपने पास रखा। एक दिन उसे बेहोश कर दिया गया और झोलाछाप डॉक्टर ने उसका लिंग बदल दिया। 5-6 दिन बाद जब उसे होश आया तो उसके होश उड़ गए। किन्नरों ने उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा।

आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

किशोर ने बताया कि उसने इटावा पुलिस से शिकायत की तो उसे इटावा से मैनपुरी भेज दिया गया। मैनपुरी पुलिस इटावा बता रही है। अब उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामला करहल थाना क्षेत्र के कस्बे का है। जानकारी के अनुसार कस्बा निवासी 16 वर्षीय किशोर बचपन से ही नाचने-गाने का शौकीन था। वह आर्केस्ट्रा व अन्य पार्टियों में नाच-गाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में उसकी चार बहनें हैं। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। जिस पर परिवार की जिम्मेदारी थी।

पैसे कमाने का लालच

पीड़ित ने बताया कि करीब 4 माह पूर्व एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात इटावा निवासी गौरव नामक युवक से हुई। वह उससे बातचीत करने लगा। उसने पूछा कि तुम नाच-गाकर एक रात में कितना कमा लेते हो, तो उसने कहा कि 7-8 सौ मिल जाते हैं। इतने में ही काफी है। उसका परिवार गुजर-बसर कर रहा है। एक दिन उसके दोस्त गौरव ने उसे दिन-रात में दो से तीन हजार रुपये कमाने का लालच दिया। वह उसे अपने साथ इटावा ले गया। इटावा पहुंचना ही पीड़ित मोहित के जीवन के लिए अभिशाप बन गया।

लिंग कटवा दिया

पीड़ित ने बताया कि जब आरोपी गौरव उसे इटावा ले गया तो उसने इटावा की किन्नर कामिनी और उसकी गुरु नंदिनी से मिलवाया। कुछ दिन तक उनके साथ काम किया। कुछ दिन उनके साथ रहने के बाद आरोपी किन्नर नंदिनी ने उससे लिंग बदलने को कहा, लेकिन किशोर ने मना कर दिया।

उसने कहा कि वह अपने घर में अकेला है। उसका कोई और भाई नहीं है। लेकिन किन्नरों को उसकी बात पसंद नहीं आई। उन्होंने किशोर को बंधक बना लिया। इसी बीच पीड़ित को बुखार आ गया तो किन्नरों ने अपने परिचित झोलाछाप डॉक्टर को बुलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसका लिंग कटवाकर बदलवा दिया। 5 दिन बाद जब उसे होश आया तो वह सदमे में था। उसने एक बार भागने की भी कोशिश की, लेकिन किन्नरों ने उसे बंधक बना लिया। जब वह होश में आया तो उसे अपने साथ ले जाने लगे।

किन्नरों को चकमा देकर किशोर भागा

इस दौरान किशोर किन्नरों को चकमा देकर अपने घर भाग गया। उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जब वह अपने बेटे के साथ इटावा पुलिस के पास शिकायत करने गया तो इटावा पुलिस ने उसे मैनपुरी में शिकायत करने को कहकर टरका दिया। कहा कि तुम मैनपुरी के हो, मैनपुरी में कार्रवाई करो।

पीड़ित परिवार अपनी शिकायत लेकर करहल थाने गया तो पोकरण पुलिस ने उसे इटावा का बताकर टरका दिया। इसके बाद वह मैनपुरी की समाजसेवी आराधना गुप्ता से मिला और उन्हें घटना की जानकारी दी। आराधना गुप्ता ने उसे एसपी के पास भेजकर कहा कि वह उसे न्याय दिलाएंगी। एसपी मैनपुरी ने उसे यथासंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

यह भी पढ़ें :-

 

नोएडा में स्कूल के वॉशरूम में मिला खुफिया कैमरा, सुरक्षा पर उठे सवाल, डायरेक्टर गिरफ्तार

Tags