Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • UP Lok Sabha Election: योगी सरकार के इन मंत्रियों की साख होगी दांव पर, देखें सूची

UP Lok Sabha Election: योगी सरकार के इन मंत्रियों की साख होगी दांव पर, देखें सूची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान हो चुके हैं। अब राज्य में तीसरे चरण के लिए दस सीटों पर मतदान आगामी सात मई को होगा। इस चरण के मतदान में खास बात यह है कि योगी सरकार के कई मंत्रियों की साख दांव पर लगी हुई है। सरकार के […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: April 30, 2024 07:40:17 IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान हो चुके हैं। अब राज्य में तीसरे चरण के लिए दस सीटों पर मतदान आगामी सात मई को होगा। इस चरण के मतदान में खास बात यह है कि योगी सरकार के कई मंत्रियों की साख दांव पर लगी हुई है। सरकार के तीन मंत्री इस बार चुनाव लड़ रहे हैं इनमें से दो की किस्मत का फैसला इसी चरण में होने वाला है। इसके साथ ही एक केंद्रीय मंत्री भी चुनावी मैदान में हैं।

मंत्री जयवीर सिंह

Jaiveer Singh

Jaiveer Singh

तीसरे चरण के मतदान के दौरान योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह की किस्मत का भी फैसला होने वाला है। जयवीर सिंह इस बार सपा के गढ़ मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव होंगी। समाजवादी पार्टी 1996 से ही यह सीट जीतती रही है।

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल

SP Singh Baghel

SP Singh Baghel

भाजपा ने एसपी सिंह बघेल को एक बार फिर आगरा से अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने सुरेश चंद कर्दम को टिकट दिया है। तो बसपा की तरफ से पूजा अमरोही चुनावी मैदान में हैं।

मंत्री अनूप वाल्मीकि

Anoop Valmiki

Anoop Valmiki

योगी सरकार के एक और मंत्री अनूप वाल्मीकि भी बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनके सामने सपा के जसवीर वाल्मीकि होंगे तो वहीं बसपा ने हेमबाबू धनगर को टिकट दिया है।

बता दें कि तीसरे चरण के दौरानसंभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोटिंग होनी है।

यह भी पढ़े-

Lok Sabha Election: इस सीट से उम्मीदवार बदल सकती है सपा